सुषमा स्वराज बनीं देश की पहली महिला विदेशमंत्री


सुषमा स्वराज ने आज देश की पहली महिला विदेश मंत्री बनने के साथ ही अपने राजनीतिक करियर में एक और उपलब्धि दर्ज की। मात्र 25 वर्ष की आयु में हरियाणा सरकार में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनने वाली सुषमा के खाते में राजनीति के क्षेत्र में और भी कई उपलब्धियां दर्ज हैं। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है। 62वर्षीय सुषमा को प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा गया है।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन