अभिषेक मिश्र होनहार राजनेता : ब्राह्मण समाज


ब्राह्मण समाज वेलफेयर समिति की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुरी मिश्रा के आवास, 31 टीचर्स स्टाफ कालोनी, केकेसी चारबाग, लखनऊ में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्र को समर्थन देने का फैसला किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज वेलफेयर समिति की जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला लखनऊ ने की, जिसमें वेलफेयर समिति की मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष कल्याणी मिश्रा सहित अन्य प्रदेशों की प्रदेश अध्यक्षों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अभिषेक मिश्र एक प्रोफेसर होने के साथ-साथ लखनऊ के विधायक और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार में राज्यमंत्री हैं। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुरी मिश्रा ने कहा कि उनकी सपा नेतृत्व से ये अपेक्षा है कि वह ब्राह्मणों की राजनीतिक भागीदारी को और बढ़ाएं एवं ब्राह्मण प्रतिनिधियों को अपने यहां अधिकार संपंन करें, ताकि ब्राह्मण समाज के लोगों को उनका विकासउन्मुख लाभ प्राप्त हो। उनका कहना था कि देश में बदले हुए राजनीतिक वातावरण में ब्राह्मणों को अपने मान-सम्मान और अधिकारों के प्रति सचेत रहना होगा। माधुरी मिश्रा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि उनके समाज ने लखनऊ में लोकसभा चुनाव में एक श्रेष्ठ प्रत्याशी का समर्थन किया है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से अपील की कि वह समाज के हित में अभिषे‌क मिश्र को लखनऊ से भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजे। बैठक में केकेसी डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य हरिहर नाथ द्विवेदी, उप प्राचार्य राजगुरु मिश्र सहित दुर्गा प्रसाद पांडेय, झिन्नकान पांडे, रमाकांत शुक्ला, पल्लवी मिश्रा, संजय मिश्रा, चंद्र नारायण मिश्र आदि ने कहा कि ब्राह्मणों की समस्याएं और उनकी बात को उपयुक्त मंच पर रखने के लिए अभिषेक मिश्र से अच्छा विकल्प कोई नहीं है। वक्ताओं ने अभिषेक मिश्र को होनहार, ईमानदार और एक श्रेष्ठ राजनेता बताया जो कि ब्राह्मणों की हर मंच पर पैरवी करने में सक्षम हैं।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन