ब्रिटेन: 12 साल की लड़की बनी सबसे कम उम्र की मां


ब्रिटेन में 12 साल की एक लड़की और 13 वर्षीय उसका ब्वॉयफ्रेंड एक बेटी के जन्म के बाद सबसे कम उम्र के माता-पिता बन गए हैं। लड़की जब गर्भवती हुई तो उस समय वह प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। उसने सप्ताहांत एक पुत्री को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। द मिरर के अनुसार उत्तरी लंदन निवासी छोटी उम्र के इस प्रेमी युगल ने अपनी बच्ची की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट की है। उन्होंने परिवार के रूप में एक साथ रहने का फैसला भी किया है। कानूनी कारणों से इस लड़की का नाम नहीं बताया जा सकता।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन