मुलयाम सबसे खतरनाक राजनीतिक जानवर हैं: बेनी


केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने बुधवार समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें देश का सबसे खतरनाक राजनीतिक जानवर करार दिया है। अपने गृह जिले बाराबंकी में बेनी ने कहा, मुलायम देश के सबसे खतरनाक राजनीतिक जानवर हैं, पता नहीं कब किसका भोजन कर जाएं। बेनी ने कहा, मुलायम चाहते हैं कि सांप्रदायिकता की आग जलती रहे और लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ मुलायम की सांठगांठ है। दोनों मिलकर सांप्रदायिकता को फैलाकर समाज के ध्रुवीकरण के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कयावद में हैं। बेनी ने आरोप लगाया कि भाजपा और सपा ने साठगांठ करके राजनीतिक फायदे के लिए मुजफ्फरनगर दंगा करवाया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश सरकार को भी निशाने पर लिया| उन्होंने कहा कि यह सरकार गुंडों को काबू नहीं कर सकती। यह पुलिस और मिलिट्री काहे के लिए है? केंद्र सरकार से कहें मिलिट्री भी दे देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडों का राज चल रहा है। सरकार के पास इन्हें काबू करने की इच्छाशक्ति नहीं है। यही कारण है कि अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन