भूकंप से हिला जापान, 17 लोग घायल


जापान की राजधानी टोक्यो में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसमें 17 लोगों के घायल होने की खबर है। जापान के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र टोक्यो के दक्षिण पश्चिम में स्थित आई जू ओशिमा द्वीप के निकट था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि तड़के पांच बजकर 18 मिनट पर आए इस भूकंप में 17 लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई बड़ी इमारतें हिलने लगी थी। इस दौरान कई ट्रेन लाइन अपने आप रुक गईं, लेकिन थोड़ी देर बाद ही इनका संचालन शुरू हो गया।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन