12 साल बाद बिहार में 7 सीटें लेकर मोदी के हुए रामविलास


रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी का भाजपा से गठजोड़ हो गया। दिनभर की मशक्कत के बाद गुरुवार रात दस बजे भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के घर पर गठबंधन की घोषणा की गई। बिहार में दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो गया है। लोजपा को सात सीटें दी गई हैं। भाजपा बिहार में बाकी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। तीन सीटें उपेंद्र कुशवाहा के दल रालोसपा को दी गई है। 12 साल पहले मोदी विरोध को आधार बनाकर ही रामविलास राजग से अलग हुए थे। लेकिन फिर से गठबंधन में शामिल होने के बाद पासवान ने कहा- हम पहले भी राजग में थे। तब 18 दल शामिल थे। कई लोग बीच में निकल गए।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन