सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित


संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (मेन) का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। यह परीक्षा पिछले साल दिसंबर में हुई थी। इसमें सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और व्यक्तित्व परीक्षण सात अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। यूपीएससी की वेबसाइट क्र222.ह्वश्चह्यष्.द्दश1.द्बठ्ठस् पर यह परिणाम देखा जा सकता है। कोर्ट के आदेश पर रोल नंबर 190192 का परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा गया है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय विदेश सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप क तथा ख) में चयन किया जाता है।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन