कांग्रेस ने जारी की 71 उम्मीदवारों की दूसरी सूची


कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें पवन कुमार बंसल, फिल्म अभिनेत्री नगमा, पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर और पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उम्मीदवारों की इस सूची में एम वीरप्पा मोइली, शशि थरूर, वी नारायणसामी, केसी वेणुगोपाल, केवी थामस और मुल्लापल्ली रामचंद्रन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर को गाजियाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने पिछली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को फिरोजाबाद में एक उपचुनाव में पराजित किया था। गाजियाबाद से फिलहाल भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह सांसद हैं। कांगे्रस ने उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से तरुण पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जहां से जगदंबिका पाल सांसद थे। सिंह ने हाल में ही में पार्टी से नाता तोड़ लिया है। पार्टी ने झारखंड में रांची से सुबोधकांत सहाय को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है जबकि फिल्म अभिनेत्री नगमा मेरठ से मैदान में उतरेंगी। उम्मीदवारों की इस सूची में उत्तर प्रदेश की 13, मध्य प्रदेश की तीन, महाराष्ट्र की सात, कर्नाटक की 10 और केरल की 15 सीटें शामिल हैं। इस सूची के साथ पार्टी अब तक कुल 261 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन