पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी की मौत


पाकिस्तान की जेल में एक भारतीय कैदी की मौत हो गई है। कराची के लांधी जेल में बंद भारतीय कैदी का आज सुबह शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि कैदी किशोर भगवान पिछले साल फरवरी में जेल से निकलने में कामयाब हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। किशोर भगवान मछुआरा था और उसे पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किशोर भगवान को जनवरी 2013 में पाकिस्तानी मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन