एडमिरल आर के धवन बने नये नौसेना प्रमुख


सरकार ने नौसेना के वरिष्ठतम अधिकारी वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा की सीनियरिटी को किनारे करते हुए नौसेना उप प्रमुख एडमिरल आर के धवन को नया नौसेना प्रमुख बनाने की घोषणा कर दी। एडमिरल धवन एडमिरल डी के जोशी के स्थान पर नौसेना प्रमुख बनाये गये हैं, जिन्होंने नौसेना के एक के बाद एक कई हादसों की जिम्मेदारी लेते हुए 27 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एडमिरल सिन्हा नौसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख हैं जहां नौसेना में अधिकतर दुर्घटनाएं हुई थीं। संभवत: इसी बात को ध्यान में रखते हुए उनकी वरिष्ठता को किनारे किया गया है। उनका कार्यकाल अभी अगस्त तक बकाया है।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन