भारत पोलियो मुक्त देश घोषित


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया है। गुरुवार को दिल्ली स्थिति डब्ल्यूएचओ के कार्यालय में आयोजित समारोह में पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया महाद्वीप के 10 देशों को पोलियो मुक्त घोषित किया गया, इसमें भारत भी शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद को पोलियो मुक्त देश का प्रमाणपत्र सौंपा गया। गुलाम नबी आजाद ने इसे एतिहासिक क्षण बताया। भारत को आधिकारिक तौर पर पोलियो मुक्त देश घोषित करते हुए डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल ने बताया कि कभी किसी एक देश को अकेले पोलियो मुक्त घोषित नहीं किया जाता है। डब्ल्यूएचओ अपने क्षेत्रीय जोन को पोलियो मुक्त घोषित करता है। भारत में तीन साल से पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है। इस क्षेत्र में शामिल दस देश भारत से पहले पोलियो मुक्त हो गए थे, सिर्फ भारत को पोलियो मुक्त होने का इंतजार था। इसके बाद दक्षिण-पूर्व एशिया जोन को पोलियो मुक्त घोषित किया गया है।

इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें

वीडियो

आज का स्पेशल

विज्ञापन