उत्तर प्रदेश में क्यों कमजोर होती गई कांग्रेस? कभी सत्ता की धुरी रही पार्टी अब सीट बंटवारे में भी मांग रही सहारा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी सबसे मजबूत ताकत रही कांग्रेस अब राज्य में अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन विपक्षी गठबंधन की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कभी ब्राह्मण, मुस्लिम और अनुसूचित जाति वोट बैंक के सहारे सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पिछले तीन दशकों में लगातार कमजोर होती चली गई। 1989 के बाद यूपी में खत्म…

Read More

IAS छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल की सियासी एंट्री, यूपी की इन सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा; नई पार्टी बनाने पर भी मंथन

लखनऊ: भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान पहले ही कर दिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगी या अपनी पार्टी बनाएंगी। इस बीच सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दिव्या मित्तल अपनी पार्टी बनाकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को…

Read More

ओवैसी ने यूपी में खोला एक और सियासी पत्ता, भिनगा से दद्दन खां को बनाया उम्मीदवार; सपा पर भी जमकर बरसे

श्रावस्ती: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। भिनगा में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने भिनगा विधानसभा क्षेत्र से हाजी दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल हुए हैं। ओवैसी के दौरे के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर…

Read More

मुस्लिम वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर, इमरान मसूद को मिली बड़ी जिम्मेदारी; 2027 से पहले नई सियासत के संकेत

सहारनपुर: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को प्रदेश संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय इमरान मसूद की भूमिका अब प्रदेश स्तर तक बढ़ गई है। उनकी नई जिम्मेदारी को कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस की राजनीति में मुस्लिम नेतृत्व की पुरानी परंपरा रही है। रफी अहमद किदवई से लेकर सलमान खुर्शीद तक कई नेता राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर पार्टी के प्रमुख मुस्लिम चेहरों…

Read More

नौकरी, मानदेय और कैशलेस इलाज… यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा लाभार्थी प्लान, इन समूहों पर फोकस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार अलग-अलग सामाजिक और कर्मचारी समूहों को आर्थिक राहत और सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। नौकरी, मानदेय में बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज जैसी घोषणाओं के जरिए नए लाभार्थी समूह तैयार किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से रोजगार, विकास और कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दों के तौर पर आगे रखने की तैयारी है। प्रदेश में भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव को छोड़कर पिछले चुनावों में वोट आधार बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी रही है।…

Read More

UP समेत 5 चुनावी राज्यों में अक्टूबर में बदल सकती है वोटर लिस्ट! EC कर सकता है SSR का आदेश, दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों से गरमाया मामला

नई दिल्ली: चुनाव आयोग अक्टूबर में उत्तर प्रदेश समेत पांच चुनावी राज्यों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SSR कराने का आदेश दे सकता है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। इसके लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि माना जा सकता है। चुनावी राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने की यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, इस साल पूरे देश में एक साथ SSR कराने की संभावना कम बताई जा रही है। इसकी एक वजह 19…

Read More

कांग्रेस के गढ़ में अखिलेश यादव का बड़ा संदेश! ‘जो जीते, वही सीट ले’ से साफ किया गठबंधन का फॉर्मूला, 2027 के लिए PDA पर फोकस

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को रायबरेली से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए PDA रथ यात्रा के जरिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर अपनी रणनीति के संकेत दिए। अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन होगा, लेकिन सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे लिए बात सीट की नहीं, जीतने वाली सीट की होगी। जो जीते, वह सीट ले ले।” रायबरेली कांग्रेस नेता राहुल…

Read More

मिशन यूपी पर महामंथन! अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य, 2027 की तैयारी पर चर्चा, बोले- फिर खिलेगा कमल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठन की तैयारियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी केशव…

Read More

रायबरेली से अखिलेश की ‘PDA रथयात्रा’ क्यों? कांग्रेस के गढ़ में सपा के इस कदम के क्या हैं सियासी मायने

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी ‘पीडीए रथयात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं. यह वही रायबरेली है, जिसे कांग्रेस का मजबूत आधार माना जाता है और जहां से राहुल गांधी लोकसभा सांसद हैं. अखिलेश यादव के इस दौरे में हरचंदपुर के सपा विधायक राहुल लोधी के घर जाना और पार्टी की छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना शामिल है. रायबरेली से ही शुरुआत क्यों? सपा के मुताबिक, अखिलेश यादव की यात्रा का मकसद उन परिवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना है, जो पुलिस…

Read More

पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का मंत्र

मेरठ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर पार्टी का विशेष फोकस है। सोमवार को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर संबोधित किया। नितिन नवीन ने हर बूथ को मजबूत करने और घर-घर संपर्क बढ़ाने पर…

Read More