लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार अलग-अलग सामाजिक और कर्मचारी समूहों को आर्थिक राहत और सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। नौकरी, मानदेय में बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज जैसी घोषणाओं के जरिए नए लाभार्थी समूह तैयार किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से रोजगार, विकास और कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दों के तौर पर आगे रखने की तैयारी है। प्रदेश में भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव को छोड़कर पिछले चुनावों में वोट आधार बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी रही है।…
Read MoreTag: Yogi Adityanath
UP International Trade Show 2026 का आज आगाज! अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों के खरीदार और 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक होंगे शामिल, ट्रैफिक भी बदलेगा
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े व्यापार मेले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण की शुरुआत होगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत करेंगे। आयोजन के दौरान 20 से अधिक वीवीआईपी के शामिल होने की संभावना है। अमित शाह सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे और दोपहर 1:15 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। इस दौरान वह लोगों…
Read Moreपं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ आज भी प्रेरणास्रोत
लखनऊ: पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के उनके विचारों को याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने उन्हें प्रखर राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।…
Read Moreभारत टैक्सी में जीरो कमीशन का दावा, ड्राइवरों को 5 लाख की सामाजिक सुरक्षा; किसानों के लिए भी CM योगी का बड़ा ऐलान
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। भारत टैक्सी के तहत टैक्सी, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर चालक रजिस्ट्रेशन कराकर जीरो कमीशन पर जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, चालकों को 5 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से किसानों को मिलने वाले ऋण की ब्याज दर 11 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने की घोषणा की गई। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में शुरू हुआ संचालन मुख्यमंत्री ने…
Read Moreयूपी में 2027 की सियासी तैयारी तेज, BJP ने 98 जिलों में कसी कमर तो अखिलेश ने रखा 27 हजार वोट बढ़ाने का फॉर्मूला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और सरकार के कामकाज को लेकर अपनी बात रखी, वहीं बीजेपी ने संगठन स्तर पर 98 जिला प्रभारियों की घोषणा कर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अखिलेश यादव ने हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने और बीजेपी के 27 हजार वोट कम करने का फॉर्मूला सामने रखा। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने कानपुर में जनसभा कर मुस्लिम मतदाताओं…
Read MoreUP Mission 2027: मेरठ में नितिन नवीन और CM योगी की अहम बैठक, बूथ से जिला स्तर तक संगठन की तैयारियों की होगी समीक्षा
मेरठ: मिशन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्रों और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठकों के दौरान बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सुभारती विश्वविद्यालय में छात्रों में दिखा उत्साह मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Read More‘नौकरी पाने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बने युवा’, CM योगी ने कहा- सरकार ने खोले अवसरों के नए दरवाजे
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की जनता के नाम लिखी पाती में युवाओं से रोजगार तलाशने के साथ रोजगार देने वाला उद्यमी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। मुख्यमंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश के उत्पादों, कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों और युवाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मुख्यमंत्री…
Read Moreयूपी में 2027 का रण जीतने की तैयारी! BJP कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति से लेकर युवाओं-महिलाओं तक पर हुआ मंथन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। दो घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ संगठन और सरकार से जुड़े आगामी अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और आने वाले महीनों में संगठन की दिशा को लेकर मंथन हुआ। बैठक में बीएल संतोष से लेकर दोनों डिप्टी सीएम तक…
Read Moreनवरात्र से पहले यूपी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, सीएम योगी आज करेंगे समीक्षा; बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों की होगी मरम्मत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल की बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वह क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए की गई तैयारियों की जानकारी लेंगे और काम को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दे सकते हैं। बारिश और जलभराव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सड़कें खराब हो गई हैं। जगह-जगह गड्ढे बनने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना…
Read Moreसहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला गिरफ्तार, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर टिप्पणी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता, यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जरीवाला सोमवार शाम मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंची थीं। उनके वहां पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सर्किट हाउस के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। अधिवक्ता ने थाने में दी थी शिकायत अधिवक्ता दुष्यंत सिंह…
Read More