लखनऊ: भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान पहले ही कर दिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगी या अपनी पार्टी बनाएंगी। इस बीच सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दिव्या मित्तल अपनी पार्टी बनाकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को…
Read MoreTag: यूपी विधानसभा चुनाव 2027
विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का एक और बड़ा दांव! दिसंबर में आ सकता है अनुपूरक बजट, नई योजनाओं के लिए खुलेगा खजाना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और अंतरिम बजट से पहले योगी सरकार एक और अनुपूरक बजट ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए वित्त विभाग को तैयारियां शुरू करने के संकेत दिए जा चुके हैं। चुनाव से पहले सरकार कुछ मौजूदा योजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के साथ नई घोषणाओं के लिए भी बजट में प्रावधान कर सकती है। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए 40 हजार रुपये देकर उन्हें अपना कारोबार शुरू करने में मदद देने वाली योजना को चुनाव से पहले लागू किए…
Read Moreराज्यसभा उम्मीदवारों के ऐलान से पहले बड़ा मंथन, बीएल संतोष आज सीएम योगी से करेंगे मुलाकात; सुल्तानपुर में भी अहम बैठक
लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे। राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होने वाली मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात के बाद बीएल संतोष सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे, जहां काशी क्षेत्र में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच समन्वय बैठक होगी। भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। छह अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे…
Read Moreमुस्लिम वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर, इमरान मसूद को मिली बड़ी जिम्मेदारी; 2027 से पहले नई सियासत के संकेत
सहारनपुर: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को प्रदेश संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय इमरान मसूद की भूमिका अब प्रदेश स्तर तक बढ़ गई है। उनकी नई जिम्मेदारी को कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस की राजनीति में मुस्लिम नेतृत्व की पुरानी परंपरा रही है। रफी अहमद किदवई से लेकर सलमान खुर्शीद तक कई नेता राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर पार्टी के प्रमुख मुस्लिम चेहरों…
Read Moreमायावती से आकाश आनंद ने फिर मांगी माफी, BSP में वापसी की अटकलें तेज; अब बहनजी के फैसले का इंतजार
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद ने मायावती से एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं। इस माफीनामे के बाद विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी में उनकी वापसी होगी या नहीं, इसका फैसला मायावती ही करेंगी। आकाश आनंद ने रिश्तों और पार्टी को लेकर दी सफाई आकाश आनंद ने अपने संदेश में…
Read Moreराहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद मौर्य ने अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति और उनकी पार्टी…
Read Moreयूपी में बीजेपी काट सकती है 100 विधायकों के टिकट! 2024 लोकसभा चुनाव वाली गलती से सबक, कमजोर जनाधार और एंटी इनकंबेंसी पर होगी नजर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी टिकट बंटवारे को लेकर इस बार काफी सतर्क नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी करीब 100 मौजूदा विधायकों के टिकट पर पुनर्विचार कर सकती है। आंतरिक सर्वे में जिन विधायकों का जनाधार कमजोर पाया जाएगा, उनके टिकट काटने पर पार्टी विचार कर सकती है। पार्टी के स्तर पर विधानसभा क्षेत्रवार सर्वे कराए जाने की बात सामने आ रही है। इसमें विधायकों की जनता के बीच पकड़, स्थानीय संगठन के साथ उनके संबंध और क्षेत्र में एंटी…
Read Moreलखनऊ में केशव-ब्रजेश से मिले विनोद तावड़े, सपा के पीडीए नैरेटिव की काट पर मंथन; 2027 की रणनीति पर हुई चर्चा
लखनऊ: भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने चारों सह प्रभारियों के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। पार्टी कार्यालय में बैठकों के बाद हुई इन मुलाकातों में चुनावी माहौल, प्रमुख मुद्दों और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। खास तौर पर समाजवादी पार्टी की रणनीति और उसके नैरेटिव की काट तैयार करने पर मंथन किया गया। पीडीए के असर पर भी हुई चर्चा विनोद तावड़े और पार्टी नेताओं के बीच समाजवादी पार्टी के पीडीए के प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई।…
Read Moreमिशन यूपी पर महामंथन! अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य, 2027 की तैयारी पर चर्चा, बोले- फिर खिलेगा कमल
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठन की तैयारियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी केशव…
Read Moreरायबरेली से अखिलेश की ‘PDA रथयात्रा’ क्यों? कांग्रेस के गढ़ में सपा के इस कदम के क्या हैं सियासी मायने
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी ‘पीडीए रथयात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं. यह वही रायबरेली है, जिसे कांग्रेस का मजबूत आधार माना जाता है और जहां से राहुल गांधी लोकसभा सांसद हैं. अखिलेश यादव के इस दौरे में हरचंदपुर के सपा विधायक राहुल लोधी के घर जाना और पार्टी की छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना शामिल है. रायबरेली से ही शुरुआत क्यों? सपा के मुताबिक, अखिलेश यादव की यात्रा का मकसद उन परिवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना है, जो पुलिस…
Read More