शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता, नितिन नवीन को भेजा इस्तीफा; बोले- ‘पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति नहीं’

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने की अपील की। पूनावाला के पार्टी छोड़ने की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही थी, लेकिन अब उन्होंने औपचारिक रूप से अपने फैसले की जानकारी दी है। शहजाद पूनावाला ने अपना इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि इससे पहले 30 जुलाई 2026 को उन्होंने आर्थिक और…

Read More

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी के विकास से लेकर चुनावी रणनीति तक मंथन! नितिन नवीन से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास कार्यों और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री…

Read More

2 राज्यों में हार, गुजरात में जीत… उपचुनाव नतीजों पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, आत्ममंथन का किया ऐलान

नई दिल्ली: गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी तीनों सीटों पर मिले जनादेश का सम्मान करती है। साथ ही बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया में मिली हार पर गंभीर आत्ममंथन करने की बात कही, जबकि गुजरात की मांजलपुर सीट पर मिली जीत के लिए मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। हार पर क्या बोले नितिन नवीन? नितिन…

Read More

30 साल का किला ढहा, दतिया में भी BJP को बड़ा झटका, गुजरात ने बचाई साख; 3 उपचुनावों के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली: तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए मिले-जुले संकेत दिए हैं। बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, जबकि गुजरात की मांजलपुर सीट पर जीत दर्ज कर उसने अपना गढ़ बचाए रखा। तीन सीटों में दो पर हार के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक मंथन तेज होने की चर्चा है। बांकीपुर में बदला तीन दशक का राजनीतिक इतिहास बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा…

Read More

नितिन नवीन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘दर्शन करने नहीं जाएंगे?’

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उनके दौरे के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए सवाल किया कि अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए हैं, तो क्या “दर्शन” करने नहीं जाएंगे? यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में…

Read More

मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की चर्चा तेज! नितिन गडकरी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, कई नामों पर अटकलें

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, सरकार या पार्टी की ओर से अब तक किसी भी संभावित बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नितिन गडकरी को लेकर बढ़ीं चर्चाएं रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मौजूदा जिम्मेदारियों के…

Read More