लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘लखनऊ एक्सप्रेस’ का इंजन फेल होने की बात कहते हुए तंज कसा और सवाल उठाया कि अब लखनऊ की जनता की रक्षा कौन करेगा? राजनाथ सिंह शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करने वाले हैं। अखिलेश यादव ने ‘लखनऊ एक्सप्रेस’ को लेकर क्या कहा? अखिलेश यादव ने अपने बयान में…
Read MoreTag: BJP Uttar Pradesh
मिशन यूपी पर महामंथन! अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य, 2027 की तैयारी पर चर्चा, बोले- फिर खिलेगा कमल
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठन की तैयारियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी केशव…
Read MoreUP में एक और बड़ा चुनाव: 11 MLC सीटों पर BJP बनाम SP की सीधी टक्कर, 23 अक्टूबर को वोटिंग; जानें किस सीट पर कौन दावेदार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्यसभा की 10 सीटों के साथ विधान परिषद की 11 सीटों पर भी चुनाव होने जा रहा है। एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अभी पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। बाकी छह सीटों पर पार्टी के भीतर दावेदारों को लेकर मंथन चल रहा है। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इन सीटों में पांच…
Read Moreयूपी MLC चुनाव: BJP में 6 सीटों पर टिकट को लेकर बढ़ी दावेदारी, गोरखपुर से ध्रुव त्रिपाठी तो इलाहाबाद से सुरेश त्रिपाठी का नाम चर्चा में
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सीटों के चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी सभी प्रत्याशियों के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अभी पांच सीटों पर उम्मीदवार तय किए हैं। छह सीटों पर पार्टी के भीतर दावेदारों को लेकर मंथन जारी है। भाजपा को गोरखपुर शिक्षक, इलाहाबाद स्नातक, वाराणसी शिक्षक, वाराणसी स्नातक, आगरा शिक्षक और मेरठ स्नातक सीटों पर प्रत्याशी…
Read Moreउन्नाव पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र, बोले- हर कार्यकर्ता खुद को समझे रोहित; 2027 में फिर BJP सरकार बनाने का लक्ष्य
उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर): भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र का शुक्रवार को उन्नाव पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गदनखेड़ा बाईपास स्थित बैसवारा द्वार पर दोपहर से ही सैकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुटे रहे। शाम करीब पांच बजे उनका काफिला पहुंचते ही भारत माता की जय और युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जेसीबी से फूल बरसाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, डीजे और आतिशबाजी के बीच सड़क पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई…
Read Moreदिनेश शर्मा को अंडमान भेजकर BJP ने क्या साधा? सक्रिय राजनीति से ‘सम्मानजनक विदाई’ के साथ ब्राह्मण वोट बैंक को बड़ा संदेश, लखनऊ से दिल्ली तक सियासी मायने
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को सिर्फ एक संवैधानिक पद पर नई जिम्मेदारी के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। खासकर उत्तर प्रदेश की ब्राह्मण राजनीति के संदर्भ में इसे भाजपा के लिए एक अहम संदेश माना जा रहा है। वहीं, सक्रिय राजनीति में लंबे समय तक अहम भूमिका निभाने वाले दिनेश शर्मा के लिए यह नियुक्ति सम्मानजनक विदाई…
Read Moreबीजेपी की ‘टीम नवीन’ में दो मुस्लिम चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी, जानिए तारिक मंसूर और बासित अली कौन हैं?
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में उत्तर प्रदेश से कई नेताओं को जगह मिली है। इनमें दो मुस्लिम चेहरे खास चर्चा में हैं। प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेता उत्तर प्रदेश से आते हैं। बीजेपी की नई टीम में राम माधव, डी. पुरंदेश्वरी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत 13 नेताओं…
Read Moreसत्ता नहीं, संगठन से बनाई पहचान! राजनाथ सिंह और उनके बेटों पंकज-नीरज की राजनीतिक यात्रा क्यों बनी मिसाल?
स्तंभ (ज़ीशान हैदर): उत्तर प्रदेश भाजपा में हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर परिवारवाद और संगठन आधारित राजनीति को लेकर बहस तेज हो गई है। किसी भी बड़े राजनीतिक परिवार के सदस्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर यह सवाल स्वाभाविक रूप से उठता है कि क्या यह केवल राजनीतिक विरासत का विस्तार है या फिर लंबे संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ता जीवन का परिणाम? राजनाथ…
Read Moreनितिन नवीन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘दर्शन करने नहीं जाएंगे?’
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उनके दौरे के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए सवाल किया कि अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए हैं, तो क्या “दर्शन” करने नहीं जाएंगे? यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में…
Read MoreYogi Cabinet Expansion 2026: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरे तय?
Uttar Pradesh की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी बात की है, तो वह है योगी मंत्रिमंडल विस्तार। सत्ता के गलियारों में हलचल तेज है और माना जा रहा है कि 12 मई के बाद कभी भी मुख्यमंत्री Yogi Adityanath अपनी टीम में नए चेहरों को शामिल कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार बड़े फेरबदल की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। यानी न बड़े मंत्रियों की छुट्टी होगी और न ही बड़े पैमाने पर विभागों की अदला-बदली। भाजपा फिलहाल चुनाव से…
Read More