आगामी पर्व और त्यौहार शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश

** ग्रामीण क्षेत्र में आतिशबाजी के भंडारण की करें जांच, अवैध भंडारण एवं विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई ** पटाखों के अवैध भंडारण की दें जानकारी, पटाखों के क्रय-विक्रय हेतु लाइसेंस एवं फायर टेंडर के पर्याप्त इन्तजाम किए जाने के निर्देश ** दीपावली पर्व के दृष्टिगत दो-तीन दिन पूर्व एवं बाद तक सीएचसी/पीएचसी में चिकित्सकों की उपलब्धता की जाए सुनिश्चित, इमरजेंसी 24×7 होगी संचालित ** किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर बिना विलम्ब किए वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे, संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें ** नगरीय…

Read More

यातायात माह एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत झाँसी पुलिस द्वारा बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान चलाकर की गई प्रभावी कार्यवाही……….

झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में यातायात माह एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार, खण्डेराव गेट, सिंधी तिराहा, बड़ा बाजार एवं सीपरी बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े होकर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन…

Read More

सहायक निदेशक ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

बांगरमऊ,उन्नाव। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बांगरमऊ स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप व 36वां द्विदिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. विष्णु मिश्रा, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा विभाग प्रयागराज ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्राचार्य डॉ. दिग्विजय नरायन ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, शॉल व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. राजीव यादव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज लखनऊ का भी स्वागत किया गया।…

Read More

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में प्रगणकों को दी गई विस्तृत जानकारी

बांगरमऊ,उन्नाव।भारत की जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के सभागार में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रगणकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक दी जा रही हैं। साथ ही उन्हें जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना…

Read More

अतिक्रमण को हटवाया गया

उन्नाव में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं आमजन की सुविधा के दृष्टिगत विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के प्रमुख बाजार में सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया तथा अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया कि सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बाधित होती है तथा आमजन को…

Read More

पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

झांसी।आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं ए.डी.एम.ई. श्री संजय चावला द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सर्राफा बाजार, मानिक चौक एवं बड़ा बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं एडीएमई श्री संजय चावला द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय पुलिस बल के…

Read More

एफ0डी0ए0 टीम नेकेवल दूग्ध भंडार एंड स्वीट्स भंडार सीपरी बाजार” एंव रस्वहार स्वीट्स के प्रतिष्ठान पर मारा छापा, रखरखाव ठीक न होने पर किया नोटिस जारी 

 ** *केवल दूग्ध एंड स्वीट्स स्वीट्स भंडार* के प्रतिष्ठान पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए *खोया, डोडा बर्फी, छेना रसगुल्ला* के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजा राजकीय लैब   ** मोबाइल लैब वैन के माध्यम से सखी के हनुमान मंदिर झाँसी क्षेत्र में प्रसाद वितरकों एवं आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया जागरूक   ** जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत हो रही जनपद में लगातार छापामार कार्रवाई   ** क्षेत्र में फूड सेफ्टी मोबाइल वैन द्वारा खाद्य कारोबारियों को डोम-24 के माध्यम से…

Read More

ज़िलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम मऊरानीपुर ने मण्डी समिति के धर्मकांटा का किया निरीक्षण

 ** निरीक्षण के दौरान किसान विश्राम गृह में किसानों को दी जा रही सुविधाओं की भी करें जांच    ** किसानों की फसल की हो सही तुलाई, उपज का मिले सही दाम  ** मण्डी में किसी भी तरह से नहीं होगी घटतौली बर्दाश्त, होगी संबंधित पर सख्त कार्रवाई   ** मण्डी को अतिक्रमणमुक्त और साफ सफाई के अतिरिक्त योजनाओं की जानकारी भी किसानों को कराएं उपलब्ध  झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद के समस्त उप जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मण्डियों में किसानों द्वारा लाई जा रही विक्रय हेतु…

Read More

आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर औरास क्षेत्र के पास सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वाहन का पहिया जाम होने के कारण चालक और अन्य लोग सड़क किनारे वाहन ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान अवनीश पाल (21) पुत्र स्वर्गीय चंद्र किशोर निवासी ग्राम ताजपुर, पोस्ट खजोहना, संडीला, जिला हरदोई के रूप में हुई है। जानकारी…

Read More

जिला अस्पताल में सफाई कर्मियों की हड़ताल, 2 महीने से नहीं मिला वेतन

उन्नाव। जिला अस्पताल पं. उमा शंकर दीक्षित में मंगलवार सुबह 10 बजे सफाई कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन। कर्मचारियों का आरोप—2 महीने से वेतन नहीं मिला, ठेकेदार अनुज शुक्ला लगातार आज-कल का आश्वासन देकर टाल रहे हैं। सफाई कर्मियों की दर्द भरी गुहार—आखिर हमारे बच्चों का पेट कैसे भरेगा एवम् घर का खर्च कैसे चलेगा।

Read More