यूपी एमएलसी चुनाव: आज थमेगा प्रचार, योगी-अखिलेश की प्रतिष्ठा दांव पर; 11 सीटों के लिए भाजपा-सपा ने झोंकी पूरी ताकत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की विधान परिषद सीटों के चुनाव के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर को प्रचार का आखिरी दिन है। चुनावी मैदान में भाजपा और समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इन चुनावों को राजनीतिक दलों के लिए सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भले ही मुकाबला 11 सीटों पर है, लेकिन इसका राजनीतिक महत्व काफी बढ़ गया…

Read More

UP MLC Election 2026: 11 सीटों पर भाजपा-सपा की सीधी भिड़ंत, गोरखपुर से आगरा तक सीएम योगी ने संभाली चुनावी कमान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर होने वाला चुनाव भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। राजनीतिक दल इसे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल मान रहे हैं। भाजपा ने सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया है, जबकि सपा चुनावी समीकरणों और अपने राजनीतिक संदेश के सहारे मुकाबले को मजबूत बनाने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गोरखपुर से लेकर आगरा तक चुनाव प्रचार और संगठनात्मक रणनीति की कमान संभाल रहे हैं। भाजपा ने तेज…

Read More

कांग्रेस के गढ़ में अखिलेश यादव का बड़ा संदेश! ‘जो जीते, वही सीट ले’ से साफ किया गठबंधन का फॉर्मूला, 2027 के लिए PDA पर फोकस

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को रायबरेली से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए PDA रथ यात्रा के जरिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर अपनी रणनीति के संकेत दिए। अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन होगा, लेकिन सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे लिए बात सीट की नहीं, जीतने वाली सीट की होगी। जो जीते, वह सीट ले ले।” रायबरेली कांग्रेस नेता राहुल…

Read More

‘छोटे लोहिया ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया’, जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव का BJP पर निशाना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। ‘समाजवादी सिद्धांतों को जीवनभर अपनाया’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपने पूरे जीवन में समाजवादी सिद्धांतों को अपनाया और बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया। उन्होंने…

Read More

‘हंगामा ही करना है तो नाम बदल लें’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा तंज, बोले- बन जाए ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में जारी हंगामे के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी में उन्होंने विपक्ष के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का काम केवल शोर-शराबा और सदन की कार्यवाही में बाधा डालना है तो उसे अपना नाम बदलकर ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’ रख लेना चाहिए। सपा पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- ‘अयोध्या में ही होगा भाजपा का लंकाकांड, अब खुलेगी हर परत’

लखनऊ: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मामले में चंपत राय के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कई पोस्ट कर भाजपा और उससे जुड़े लोगों को निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि भाजपा का ‘लंकाकांड’ अयोध्या में ही होगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर गया है और प्रभु की अलौकिक शक्ति ने…

Read More

‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’… मीरजापुर में विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

मीरजापुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मीरजापुर दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर लगातार सवाल उठाकर कुछ लोग समाज को बांटने और अयोध्या की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। कोन विकास खंड के पुरजागीर स्थित डॉ. टमटम मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई राजनीतिक…

Read More

‘सीट नहीं, जीत मायने रखती है’… अखिलेश के 403 सीटों वाले बयान से यूपी की सियासत गरम, कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी

लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेठी और रायबरेली दौरे के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को तैयार रखने वाला बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ संगठनात्मक तैयारी नहीं, बल्कि कांग्रेस को दिया गया बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने जिस अंदाज में कहा कि “बात सीट की नहीं, जीत की है”, उससे साफ संकेत गया कि 2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन की रणनीति और शर्तें…

Read More

UP में बिजली संकट पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- योगी सरकार के ‘कुराज’ में जनता बेहाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गहराते बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य में लगातार हो रही बिजली कटौती, उत्पादन क्षमता की कमी और बिजली व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बिजली संकट से परेशान है, जबकि सरकार हालात संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में चल रहे असहनीय बिजली संकट…

Read More

‘यूपी में सब काम सड़क पर होते हैं’, नमाज विवाद पर अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में “सब काम सड़कों पर ही होते हैं”, ऐसे में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देता है और किसी धर्म विशेष को निशाना बनाना ठीक नहीं…

Read More