चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान को पांच मोर्चों वाली रणनीति में बदल दिया है। ‘बिग 5’ मॉडल के तहत नशे की सप्लाई रोकने, युवाओं में नशे की रोकथाम, सूचना तंत्र मजबूत करने, सामुदायिक निगरानी और इलाज-पुनर्वास पर एक साथ काम किया जा रहा है। अभियान के तहत मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 61,824 एफआईआर दर्ज की हैं और 81,433 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 3,918 किलो हेरोइन, 991 किलो अफीम, 47 टन भूक्की, 1,416…
Read MoreCategory: राज्य
‘सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ का जनता देगी जवाब’, राहुल गांधी पर सीएम धामी का हमला; डोभाल पर टिप्पणी को लेकर भी घेरा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सनातन, सेना और सैनिकों के पराक्रम को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाया है। बदरीनाथ में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा कि डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल…
Read Moreलालबाग गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लालबाग इलाके में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणपति पंडाल के पास बिजली का करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस, दमकल, बीईएसटी और नागरिक वार्ड के कर्मचारियों को भेजा गया। तड़के 2:20 बजे हुआ हादसा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना कालाचौकी में दत्ताराम लाड मार्ग स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास तड़के करीब 2:20 बजे हुई।…
Read Moreफेस्टिवल सीजन से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50 प्रतिशत
चंडीगढ़: त्योहारों के सीजन से पहले पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कर्मचारी संगठनों की बैठक में लंबित महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर सहमति बन गई है। सरकार ने डीए में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके बाद कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। चार-चार प्रतिशत की दो किस्तों में मिलेगा बढ़ा हुआ डीए सरकार के फैसले के अनुसार डीए में हुई 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को चार-चार प्रतिशत की दो किस्तों में जारी…
Read Moreपंजाब में 5.10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने की तीर्थ यात्रा, अब खाटू श्याम और वृंदावन समेत इन धार्मिक स्थलों के भी दर्शन
चंडीगढ़: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 5,10,807 श्रद्धालु देश के अलग-अलग प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जा रही है। अब इसमें खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, मथुरा-वृंदावन, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया गया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने वीरवार को पंजाब भवन में प्रेस वार्ता के दौरान योजना से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने…
Read Moreअतिवृष्टि से बदहाल सड़कों पर विधायक पंकज गुप्ता का कड़ा एक्शन, अधिकारियों को तुरंत मरम्मत के दिए सख्त निर्देश
उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर): अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की खराब स्थिति को लेकर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाया जाए और मरम्मत कार्य में किसी भी स्तर पर देरी न हो। अधिकारियों से मांगा हर सड़क का हिसाब बैठक के दौरान विधायक पंकज गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र…
Read Moreबिहार में इंजीनियर के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता; सास के नाम पर भी जमीन-मकान
पटना: बिहार भवन निर्माण विभाग के पूर्णिया प्रमंडल में तैनात अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना और पूर्णिया स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान चार करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। इनमें आलीशान मकान, जमीन और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट के दस्तावेज शामिल हैं। फुलवारीशरीफ में पांच मंजिला मकान, कई जगह जमीन निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान पटना के फुलवारीशरीफ में पांच…
Read Moreबिहार में बाढ़ पर बड़ा प्लान, मुंगेर से सबौर तक बनेगा 83.33 KM का सुरक्षा बांध; मरीन ड्राइव को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश
भागलपुर: हर साल बाढ़ और कटाव की समस्या झेलने वाले भागलपुर, मुंगेर और आसपास के दियारा इलाकों के लिए बड़ी योजना सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ को सिर्फ आवागमन का मार्ग न रखकर सुरक्षा बांध के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। प्रस्तावित 83.33 किलोमीटर लंबा गंगा पथ गंगा के बढ़े जलस्तर के दौरान शहर और तटीय इलाकों की सुरक्षा में भी भूमिका निभाएगा। मुंगेर से सबौर तक 83.33 किलोमीटर का गंगा पथ प्रस्तावित गंगा पथ मुंगेर से सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर और…
Read Moreपीएम मोदी के जन्मदिन पर चारधाम में गूंजे मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और महाभिषेक से हुई विशेष पूजा; सीएम धामी ने दी बधाई
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान रुद्राभिषेक और महाभिषेक समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। चारों धामों में हुई विशेष पूजा-अर्चना प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर चारों धामों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान रुद्राभिषेक और महाभिषेक किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई। उत्तराखंड में कई जगह…
Read Moreपंजाब में 33 लाख मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों का होगा वितरण, घर-घर पहुंचाने की तैयारी तेज; अधिकारियों को मिले निर्देश
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्य में जल्द ही करीब 33 लाख कार्ड जिलों में उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। सरकार ने कार्ड वितरण के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है, जिसके तहत कई क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर कार्ड लाभार्थियों के घर तक पहुंचाए जाएंगे। 31 लाख कार्ड जिलों में पहुंच चुके हैं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया…
Read More