लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तीसरे राजनीतिक मोर्चे की संभावनाएं तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यदि यह समीकरण आकार लेता है, तो खासकर मुस्लिम मतदाताओं के प्रभाव वाली सीटों पर समाजवादी पार्टी की चुनावी रणनीति प्रभावित हो सकती है। ओवैसी की हालिया सभाओं में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। वहीं, इंडिया…
Read MoreTag: Asaduddin Owaisi
AIMIM से गठबंधन करने में क्यों हिचक रही सपा? ओवैसी ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- पांच चुनाव हारने के बाद करें आत्ममंथन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के बीच गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया है कि उनकी पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करने से क्यों कतरा रही है। ओवैसी ने अखिलेश को आत्मचिंतन करने की सलाह देते हुए पिछले चुनावों में मिली हार पर भी निशाना साधा। सीएनएन न्यूज-18 को दिए एक साक्षात्कार में ओवैसी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि समाजवादी पार्टी उनकी पार्टी के…
Read More‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, नेता बनेगा’, रामपुर में ओवैसी का अखिलेश यादव और PDA पर हमला
रामपुर: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब्दुल अब दरी बिछाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेता बनेगा, विधायक और सांसद भी बनेगा। ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय से अपने राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने, वोट का इस्तेमाल करने और अपनी सियासी ताकत बढ़ाने के लिए एकजुट होने की अपील की। रविवार रात करीब साढ़े सात बजे नगर पालिका के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने कहा…
Read MoreSIR के बाद वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर ओवैसी का हमला, बोले- आखिर PDA के मसीहा क्या कर रहे हैं?
आजमगढ़: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), अखिलेश यादव और PDA को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में SIR के बाद हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आखिर PDA के मसीहा इस मुद्दे पर क्या कर रहे हैं। SIR और मतदाता सूची को लेकर उठाए सवाल ओवैसी ने कहा कि अब PDA के समर्थक उनसे पूछेंगे…
Read Moreओवैसी ने यूपी में खोला एक और सियासी पत्ता, भिनगा से दद्दन खां को बनाया उम्मीदवार; सपा पर भी जमकर बरसे
श्रावस्ती: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। भिनगा में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने भिनगा विधानसभा क्षेत्र से हाजी दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल हुए हैं। ओवैसी के दौरे के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर…
Read Moreओवैसी का सपा समेत विपक्ष पर निशाना, बोले- ‘अब्दुल’ सिर्फ दरी बिछाए, नारे लगाए और वोट देकर घर चला जाए?
बहराइच: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुसलमानों की भागीदारी के मुद्दे पर विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। श्रावस्ती में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने जाते समय रविवार को ओवैसी बहराइच पहुंचे। यहां एक होटल में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी मजबूत हो और उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़े। उन्होंने…
Read Moreयूपी में 2027 की सियासी तैयारी तेज, BJP ने 98 जिलों में कसी कमर तो अखिलेश ने रखा 27 हजार वोट बढ़ाने का फॉर्मूला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और सरकार के कामकाज को लेकर अपनी बात रखी, वहीं बीजेपी ने संगठन स्तर पर 98 जिला प्रभारियों की घोषणा कर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अखिलेश यादव ने हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने और बीजेपी के 27 हजार वोट कम करने का फॉर्मूला सामने रखा। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने कानपुर में जनसभा कर मुस्लिम मतदाताओं…
Read MoreUP चुनाव 2027 में ओवैसी किसके साथ जाएंगे? गठबंधन पर बड़ा ऐलान, बोले- 2 अक्टूबर तक करेंगे फैसला
कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के बजाय गठबंधन के साथ मैदान में उतरना चाहती है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर 2 अक्टूबर तक फैसला किया जाएगा। विपक्षी दलों से साथ आने की अपील कानपुर के छावनी क्षेत्र स्थित बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में…
Read More‘रेवंत रेड्डी का समर्थन करते हैं, कांग्रेस का नहीं’, ओवैसी ने की सीएम की जमकर तारीफ; बोले- थोड़ा और आक्रामक होना चाहिए
हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार को हैदराबाद में एक ही मंच पर नजर आए। मौका था एक फ्लाईओवर के उद्घाटन का। कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की। कांग्रेस का लगातार विरोध करने वाले ओवैसी ने साफ कहा कि वह तेलंगाना में रेवंत रेड्डी का समर्थन करते हैं, कांग्रेस पार्टी का नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को दूरदर्शी नेता बताते हुए तेलंगाना के विकास के लिए किए जा रहे कामों की सराहना की। ओवैसी ने रेवंत रेड्डी को बताया दूरदर्शी नेता असदुद्दीन…
Read More2027 चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव! यूपी में गठबंधन के संकेत, बोले- भाजपा को सत्ता में लौटने से रोकेंगे
बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा है कि भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम में ओवैसी ने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी राजनीतिक…
Read More