रायबरेली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिशा समिति की बैठक में जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खराब सड़कों और गड्ढों को लेकर अधिकारियों से सवाल किए। राहुल गांधी ने बैठक में सड़कों की तस्वीरें दिखाते हुए पूछा कि इन समस्याओं पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दो दिवसीय रायबरेली दौरे के आखिरी दिन राहुल गांधी दिशा की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सड़क सुरक्षा, रखरखाव और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने…
Read MoreTag: Uttar Pradesh Politics
मायावती ने अतर सिंह राव का बढ़ाया कद, 9 राज्यों की कमान देकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
\मेरठ: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी अतर सिंह राव को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में किए गए फेरबदल के तहत पार्टी के सांगठनिक ढांचे को तीन प्रमुख सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें से नौ राज्यों वाले एक सेक्टर का मुख्य सेक्टर प्रभारी अतर सिंह राव को बनाया गया है। अतर सिंह राव को बसपा का कैडर आधारित और बेहद निष्ठावान नेता माना जाता है। वह विधान परिषद में पार्टी के…
Read Moreयूपी चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा गठबंधन लगभग तय, सीट बंटवारे में कांग्रेस की बड़ी मांग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही औपचारिक बातचीत शुरू होने की संभावना है। इस बीच कांग्रेस ने गठबंधन में पहले के मुकाबले अधिक सीटों की मांग को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस 115 से 120 सीटों पर लड़ने की तैयारी में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के…
Read Moreअखिलेश यादव से मिले देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी, सरकार बनने पर खेलों के लिए बनेगी खास नीति
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मंगलवार को तैराकी और राइफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय तैयारी की मिलेंगी सुविधाएं अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर खिलाड़ियों के लिए खेल नीति बनाई जाएगी। इसके तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा…
Read Moreचंपत राय पर केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- ‘बेदाग थे, बेदाग हैं और बेदाग रहेंगे’; राम मंदिर दान मामले पर विपक्ष को घेरा
प्रयागराज: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम की रिपोर्ट आने से पहले ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का खुलकर बचाव किया है। उन्होंने कहा कि चंपत राय बेदाग थे, बेदाग हैं और बेदाग रहेंगे। केशव मौर्य ने यह भी कहा कि चोरी करने वाले लोग पकड़े जा चुके हैं और जेल में हैं, जबकि बाकी मामले की जांच जारी है। चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने क्या कहा प्रयागराज…
Read MoreSP-DM और CM को आरक्षण की जरूरत नहीं? राजभर बोले- आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, जरूरतमंदों तक पहुंचे लाभ
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत की है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति डीएम, एसपी, आईजी, डीआईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रपति जैसे पदों पर पहुंच चुका है, उसे आरक्षण की क्या जरूरत है। राजभर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने गरीबों और वंचितों को आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। उन्होंने इस व्यवस्था का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की जरूरत बताई। राजभर से पहले उनके…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले 52 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, अखिलेश-मायावती और अपर्णा यादव को भी मिली बुलेट प्रूफ जैकेट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और अपर्णा यादव समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है। इन नेताओं में 11 कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। प्रदेश में पहली बार अलग-अलग सुरक्षा श्रेणियों में शामिल इतने बड़े स्तर पर नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है। इनमें वाई से लेकर जेड प्लस तक की सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल हैं। सरकार ने…
Read Moreमेरठ मंडल बसपा में बड़ा फेरबदल, मुनकाद अली समेत कई नेताओं की बदली जिम्मेदारी
मेरठ: बहुजन समाज पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए मेरठ मंडल में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए मंडल और जिलों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं। इस बदलाव का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना बताया गया है। इस फेरबदल के तहत पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ बसपा नेता मुनकाद अली के प्रभार क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अब तक मेरठ मंडल के अन्य जिलों…
Read Moreअखिलेश के ‘पी’ से ‘पंडित’ वाले बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- ब्राह्मणों के बसपा से जुड़ने से घबरा गई सपा
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए में ‘पी’ का मतलब ‘पंडित’ बताए जाने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज का बसपा के प्रति बढ़ता जुड़ाव देखकर सपा घबरा गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने सपा पर साधा निशाना मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी…
Read Moreबसपा को बड़ा झटका: इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती के करीबी नेता ने कैंसर से हार मानी
बलिया: उत्तर प्रदेश की राजनीति से गुरुवार को एक दुखद खबर सामने आई। बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई। उमाशंकर सिंह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के इकलौते विजयी विधायक थे। साधारण परिवार से शुरू हुआ राजनीतिक सफर बलिया जिले के खानवर…
Read More