‘नागरिक ही वोटर लिस्ट से बाहर हो गए तो SIR का क्या मकसद?’ हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवाल

पणजी: गोवा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से कई अहम सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने खास तौर पर पूछा कि अगर इस प्रक्रिया के दौरान भारतीय नागरिकों के नाम ही मतदाता सूची से बाहर हो जाते हैं, तो फिर SIR का उद्देश्य क्या रह जाता है। मामला परेश सालगांवकर और उनके परिवार के पांच सदस्यों से जुड़ा है। भारतीय नागरिक होने के बावजूद इन सभी के नाम गोवा की मतदाता सूची से हटा दिए गए। परिवार ने पता बदलने…

Read More

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जंतर-मंतर 2.0 का ऐलान, क्या प्रदर्शन से हटाए जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त? जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी ने इसे जंतर-मंतर 2.0 नाम दिया है। हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया किसी केंद्रीय मंत्री से बिल्कुल अलग होती है। पिछली बार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों का हवाला देते हुए सीजेपी ने इस…

Read More

CEC-EC नियुक्ति कानून पर SC में याचिका, सुनवाई से जज ने किया इनकार; कहा- CJI के पास जाएं

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हुई। याचिकाकर्ता नमन श्रेष्ठ ने 23 सितंबर के उस आदेश को वापस लेने की मांग की है, जिसमें इस कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजने का मामला सामने आया था। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने याचिकाकर्ता से भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के समक्ष मामला रखने को कहा। याचिका में जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को लेकर उठाया गया सवाल वरिष्ठ…

Read More

‘हमारा टारगेट चुनाव आयोग’, INDIA गठबंधन की बैठक से पहले ममता बनर्जी का तीखा हमला, बोलीं- कल बैठक में सब कहूंगी

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर उनका रुख बैठक में स्पष्ट करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा, “हमारा टारगेट चुनाव आयोग है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह बैठक उस पूरी सॉफ्टवेयर टीम के खिलाफ है, जिसने लोगों को धोखा दिया और उनके साथ विश्वासघात किया। ममता ने कहा कि जो कुछ कहना है, वह वह बैठक में कहेंगी। 30 सितंबर को होगी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक विपक्षी दलों…

Read More

2022 में सपा समर्थकों के वोट कटवाए गए थे? अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- ‘बेईमानी पहले से थी, अब खुल गई’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में उनकी पार्टी ने चुनाव आयोग पर भरोसा किया था, लेकिन 2022 में सपा समर्थकों के वोट कटवाए गए। अखिलेश का दावा है कि 2019 में जिन लोगों ने मतदान किया था, उनमें से कई को 2022 में वोट नहीं डालने दिया गया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन सकी। ‘2017 में भरोसा था, 2022 में कटवाए…

Read More

SIR पर विपक्ष का बड़ा प्लान! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 सितंबर को जुटेगा INDIA गुट, संसद से सड़क तक आंदोलन की तैयारी

नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की साझा रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक करेंगे। इस बैठक में देशभर में संयुक्त विरोध प्रदर्शन और संसद में नया प्रस्ताव लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

Read More

SIR विवाद पर CM योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे विपक्षी दल’

लखनऊ: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों का नजरिया हमेशा संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि ये दल हर उस साजिश का हिस्सा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने विपक्ष की मौजूदा बयानबाजी को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि देश का मुख्य विपक्षी दल और यूपीए से…

Read More

SIR पर EC के बयान के बाद नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘गढ़े हुए झूठ’ के आधार पर लगाए आरोप

नई दिल्ली: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरने के लिए एक गढ़े हुए झूठ को अपने आरोपों का आधार बनाया। नितिन नवीन ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। ‘संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया’ नितिन नवीन की यह टिप्पणी चुनाव आयोग के उस बयान के बाद आई है, जिसमें आयोग ने स्पष्ट किया कि SIR…

Read More

SIR पर विपक्ष के रवैये से क्यों नाराज हैं CM योगी? लखनऊ में प्रेस वार्ता कर बोले- मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता कर एसआईआर को लेकर विपक्ष के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना गैर जिम्मेदाराना हरकत है। सीएम ने कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को लोकतंत्र पर सवाल उठाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। SIR को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने…

Read More

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों से पूछा- पहले अपने राज्यों का हिसाब दें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ऐसी बातें जनता को गुमराह करने की कोशिश हैं। रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए विपक्ष से उसके कामकाज पर सवाल उठाने से पहले अपने शासन वाले राज्यों में चुनावी प्रक्रिया का रिकॉर्ड देखने को कहा। हाल के दिनों में मतदाता सूची के…

Read More