उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर): कांग्रेस पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अवध ज़ोन प्रभारी अब्दुल हन्नान नियुक्ति के बाद पहली बार उन्नाव पहुंचे। उनके प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने अब्दुल हन्नान का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अब्दुल हन्नान ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का…
Read MoreTag: UP Congress
यूपी में दलित-पिछड़ों को साधने में जुटी कांग्रेस, 21 अगस्त से ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’; ‘जितनी आबादी उतना हक’ पर जोर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी अगले सप्ताह से प्रदेश में ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत 21 अगस्त को लखनऊ से होगी। इसके बाद 22 अगस्त को कानपुर और 23 अगस्त को झांसी में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। लखनऊ से होगी सम्मेलनों की शुरुआत पहला सामाजिक न्याय सम्मेलन 21 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम,…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 6 राष्ट्रीय सचिवों को बांटे जोन और जिलों के जिम्मे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया। छह राष्ट्रीय सचिवों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब्दुल हन्नान को अवध, कुणाल चौधरी को ब्रज, वरुण चौधरी को प्रयागराज, जगदीश चंद्र जांगिड़ को बुंदेलखंड, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल और संजीव आर्य को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन…
Read Moreमिशन 2027 के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, यूपी में पूरी सहप्रभारी टीम बदली, नई जिम्मेदारियां घोषित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के सभी छह सहप्रभारियों को बदल दिया है। पार्टी ने पुराने सहप्रभारियों को हटाकर नई टीम का गठन किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को नई टीम सौंप दी गई है, जो आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। पुरानी टीम की जगह छह नए सहप्रभारी नियुक्त कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण…
Read Moreभाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भ्रष्टाचार में डूबे : डॉ. सीपी राय
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं और जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू और शहर कांग्रेस कमेटी…
Read MoreRepublic Day 2026: UP Congress और NCP ने फहराया तिरंगा
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की गूंज सुनाई दी।लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराकर गणतंत्र पर्व को गरिमामय ढंग से मनाया गया। यह आयोजन सिर्फ औपचारिक नहीं था— यह उस विपक्षी आवाज़ का प्रतीक था, जो संविधान को सिर्फ किताब नहीं, संघर्ष का आधार मानती है। UP Congress मुख्यालय में झंडारोहण UP Congress Committee के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने परंपरागत तरीके से झंडारोहण कर…
Read MoreBlast हुआ दिल्ली में! अजय राय बोले— सरकार की ‘बड़ी चूक’
दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला दिया। धमाके में शामली (UP) का रहने वाला अमन गंभीर रूप से घायल हो गया—और उसका परिवार सदमे में है। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है: “हाई सिक्योरिटी ज़ोन भी अब सुरक्षित नहीं?” यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय भी यह सवाल अपने साथ लेकर सीधे कैराना पहुंचे। अजय राय की एंट्री: सीधे परिवार के घर पहुंचे, हालचाल जाना कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा में पहुंचकर अजय राय ने अमन के परिवार…
Read More