लखनऊ: भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान पहले ही कर दिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगी या अपनी पार्टी बनाएंगी। इस बीच सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दिव्या मित्तल अपनी पार्टी बनाकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को…
Read MoreTag: UP Politics
ओवैसी ने यूपी में खोला एक और सियासी पत्ता, भिनगा से दद्दन खां को बनाया उम्मीदवार; सपा पर भी जमकर बरसे
श्रावस्ती: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को श्रावस्ती पहुंचे। भिनगा में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने भिनगा विधानसभा क्षेत्र से हाजी दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल हुए हैं। ओवैसी के दौरे के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर…
Read Moreओवैसी का सपा समेत विपक्ष पर निशाना, बोले- ‘अब्दुल’ सिर्फ दरी बिछाए, नारे लगाए और वोट देकर घर चला जाए?
बहराइच: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुसलमानों की भागीदारी के मुद्दे पर विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। श्रावस्ती में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने जाते समय रविवार को ओवैसी बहराइच पहुंचे। यहां एक होटल में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी मजबूत हो और उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़े। उन्होंने…
Read Moreमायावती से आकाश आनंद ने फिर मांगी माफी, BSP में वापसी की अटकलें तेज; अब बहनजी के फैसले का इंतजार
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद ने मायावती से एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं। इस माफीनामे के बाद विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी में उनकी वापसी होगी या नहीं, इसका फैसला मायावती ही करेंगी। आकाश आनंद ने रिश्तों और पार्टी को लेकर दी सफाई आकाश आनंद ने अपने संदेश में…
Read More‘मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा गया…’, यूपी कांग्रेस में बदलाव पर बोले अजय राय, आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नई टीम के गठन और आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आराधना मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह कड़ी मेहनत करें और कांग्रेस को उनसे भी आगे लेकर जाएं। अजय राय ने कहा कि कुछ भी स्थायी नहीं होता और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी मेहनत से काम किया। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और खास तौर पर राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा…
Read More‘2027 में कांग्रेस बनाएगी सरकार’, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही आराधना मिश्रा का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने पद संभालने के बाद पार्टी के 2027 के लक्ष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि समय कम है और चुनौतियां बहुत ज्यादा हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता प्रदेश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता के भीतर यह विश्वास पैदा करना है कि कांग्रेस 2027 में सरकार बनाने जा रही है। आराधना मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की चार पीढ़ियों से कांग्रेस के प्रति…
Read MoreSIR पर विपक्ष के रवैये से क्यों नाराज हैं CM योगी? लखनऊ में प्रेस वार्ता कर बोले- मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता कर एसआईआर को लेकर विपक्ष के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना गैर जिम्मेदाराना हरकत है। सीएम ने कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को लोकतंत्र पर सवाल उठाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। SIR को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने…
Read Moreसपा के दिग्गज नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, 8 बार रहे विधायक; अखिलेश यादव ने जताया गहरा दुख
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ बताए जा रहे थे और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। बलिया समेत पूरे पूर्वांचल में भी उनके निधन पर शोक जताया जा रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली राम गोविंद चौधरी समाजवादी राजनीति के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने…
Read Moreमिशन यूपी पर महामंथन! अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य, 2027 की तैयारी पर चर्चा, बोले- फिर खिलेगा कमल
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठन की तैयारियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी केशव…
Read Moreअखिलेश के सामने फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- नवंबर में बेटी की शादी है, रात डेढ़ बजे घर पर चला बुलडोजर
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अयोध्या से पहुंची प्रभावित महिलाओं ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अपना दर्द बयां किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनके घर और दुकानें तोड़ दी गईं और सामान हटाने के लिए भी पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस दौरान एक महिला अपनी परेशानी बताते हुए अखिलेश यादव के सामने रो पड़ी। ‘नवंबर में बेटी की शादी है, अब कुछ नहीं बचा’ अयोध्या की रहने वाली प्रीति चौहान ने अखिलेश यादव के सामने…
Read More