थाना मऊरानीपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाने वाले पकड़े

थाना मऊरानीपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 52 ताश पत्ते, मालफड़ 3,510 रु0 तथा जामातलाशी 1,650 रु0 (कुल 5,160 रुपए) बरामद किए गए।

झांसी ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 अरविन्द कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मऊरानीपुर के नेतृत्व में-


चौकी प्रभारी देवरी थाना मऊरानीपुर उ0नि0 साजेश कुमार सिंह व हमराह कांस्टेबल टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गस्त के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि हाइवे के पास बने अन्डर पास के नीचे कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मऊरानीपुर पर 469/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts