कांग्रेस के प्रदर्शन पर केशव मौर्य का बड़ा हमला, बोले- हुड़दंग से लोकतंत्र को बदरंग कर रही पार्टी, राहुल गांधी कर रहे नौटंकीबाजी

लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने हुड़दंग से लोकतंत्र को बदरंग करने का काम कर रही है। केशव मौर्य ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर राजनीति के नाम पर नौटंकीबाजी करने का आरोप लगाया। विपक्ष के पास नहीं है कोई ठोस मुद्दा: केशव मौर्य केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश…

Read More

लखनऊ में केशव-ब्रजेश से मिले विनोद तावड़े, सपा के पीडीए नैरेटिव की काट पर मंथन; 2027 की रणनीति पर हुई चर्चा

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने चारों सह प्रभारियों के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। पार्टी कार्यालय में बैठकों के बाद हुई इन मुलाकातों में चुनावी माहौल, प्रमुख मुद्दों और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। खास तौर पर समाजवादी पार्टी की रणनीति और उसके नैरेटिव की काट तैयार करने पर मंथन किया गया। पीडीए के असर पर भी हुई चर्चा विनोद तावड़े और पार्टी नेताओं के बीच समाजवादी पार्टी के पीडीए के प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई।…

Read More

मिशन यूपी पर महामंथन! अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य, 2027 की तैयारी पर चर्चा, बोले- फिर खिलेगा कमल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठन की तैयारियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी केशव…

Read More

चंपत राय पर केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- ‘बेदाग थे, बेदाग हैं और बेदाग रहेंगे’; राम मंदिर दान मामले पर विपक्ष को घेरा

प्रयागराज: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम की रिपोर्ट आने से पहले ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का खुलकर बचाव किया है। उन्होंने कहा कि चंपत राय बेदाग थे, बेदाग हैं और बेदाग रहेंगे। केशव मौर्य ने यह भी कहा कि चोरी करने वाले लोग पकड़े जा चुके हैं और जेल में हैं, जबकि बाकी मामले की जांच जारी है। चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने क्या कहा प्रयागराज…

Read More

‘हंगामा ही करना है तो नाम बदल लें’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा तंज, बोले- बन जाए ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में जारी हंगामे के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी में उन्होंने विपक्ष के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का काम केवल शोर-शराबा और सदन की कार्यवाही में बाधा डालना है तो उसे अपना नाम बदलकर ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’ रख लेना चाहिए। सपा पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में…

Read More

“छात्रों की गलती माफ होगी, लेकिन उपद्रवियों को नहीं छोड़ेंगे”… पेपर लीक आंदोलन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पेपर लीक आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल छात्रों से यदि कोई गलती हुई है तो सरकार उसे माफ करने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ या हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं में किसी राजनीतिक दल के असामाजिक तत्व शामिल पाए जाते हैं तो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। छात्रों और…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आपका समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रखर वक्ता, जनप्रिय नेता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्यशैली करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। सीएम योगी ने एक्स पर दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पर…

Read More

डिप्टी सीएम केशव की जर्मनी से जय-जय, UK से बाय-बाय! वीजा पेंच फंसा

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya का ब्रिटेन दौरा अचानक रद्द हो गया। वे जर्मनी से ही लखनऊ लौट रहे हैं, जबकि उनके कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम की यात्रा भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि भारत सरकार की ओर से एनओसी मिल चुकी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से UK वीजा समय पर जारी नहीं हो पाया। राजनीति में टाइमिंग सब कुछ होती है और यहां टाइमिंग ने ही टिकट काट दिया। जर्मनी में निवेश वार्ताएं: फ्रैंकफर्ट से न्यूरेम्बर्ग तक 23 फरवरी को रवाना हुए मौर्य ने…

Read More

लखनऊ में ‘साइलेंट स्ट्रैटेजी’: 2027 से पहले संघ-सरकार की केमिस्ट्री टेस्ट!

बुधवार को लखनऊ के निरालानगर कार्यालय में Mohan Bhagwat और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बीच करीब 40 मिनट तक अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात नहीं थी, बल्कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा का हिस्सा थी। 2027 की तैयारी, 2024 से सबक? 2024 लोकसभा चुनाव के अनुभवों के बाद बीजेपी अब कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। कहा जा रहा है कि बैठक में संगठन और सरकार के तालमेल पर विशेष फोकस रहा। मंत्रियों के कामकाज…

Read More

सुबह-सुबह UP Alert: कहीं आग, कहीं एक्शन, तो कहीं Exam का Tension

सुबह की चाय के साथ खबरों का तड़का भी जरूरी है। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक, आज की सुर्खियों में एक्शन, हादसे, छापेमारी और VIP दौरों की हलचल देखने को मिल रही है। लखनऊ: पार्कों से लेकर पावर तक सख्ती राजधानी लखनऊ में LDA और स्मारक समिति के पार्कों की आमदनी-खर्च की जांच के आदेश मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने दिए हैं। पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी करने के निर्देश जारी हुए हैं। दूसरी ओर बिजली बिल न भरने वालों पर पावर कॉर्पोरेशन का एक्शन जारी है। जानकीपुरम,…

Read More