प्रदर्शन में कौन-कौन सांसद नहीं पहुंचा? राहुल गांधी रख रहे हर नेता पर नजर, INDIA गठबंधन की भीड़ बढ़ाने के लिए बनाई खास रणनीति

नई दिल्ली: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन के प्रदर्शनों को प्रभावी बनाने के लिए राहुल गांधी ने खुद मोर्चा संभाला। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने वाले और गैरहाजिर रहने वाले सांसदों की सूची तैयार कराई, सहयोगी दलों के नेताओं से सीधे संपर्क किया और छात्र संगठनों व नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को भी साथ जोड़ने की पहल की। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस रणनीति से विपक्षी दलों के बीच समन्वय बेहतर हुआ और प्रदर्शनों में भागीदारी बढ़ी।…

Read More

नेहा बोरा को विपक्षी मार्च में मिली तवज्जो से कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी ने युवा नेताओं को सुनाया दोटूक जवाब, बोले- ‘श्रेय लेने आए हैं तो गलत पार्टी में हैं’

नई दिल्ली: कांग्रेस के छात्र और युवा संगठनों में वामपंथी छात्र नेता नेहा बोरा को मिल रही तवज्जो को लेकर असंतोष की चर्चा है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के युवा नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर वे संगठन में सिर्फ श्रेय लेने के लिए आए हैं, तो वे गलत पार्टी में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए दशकों तक काम किया, लेकिन उसका श्रेय लेने की कोशिश नहीं की। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं के साथ हुई बैठक…

Read More

राहुल गांधी और अभिजीत दीपके आएंगे साथ? INDIA गठबंधन के ‘इंडिया प्लस’ प्लान से बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में गठबंधन के विस्तार और आगे की रणनीति को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। हालांकि, CJP को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। INDIA गठबंधन का विस्तार, बनेगा ‘इंडिया प्लस’ मंगलवार को राहुल गांधी के आवास…

Read More

अभिजीत दीपके के मुकाबले नेहा बोरा को आगे कर रहे राहुल गांधी? CJP नेता ने दिया बड़ा जवाब

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी उन्हें काउंटर करने के लिए छात्र नेता नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं? इस सवाल पर अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका और इंडिया गठबंधन का आंदोलन एक ही उद्देश्य को लेकर है, लेकिन उनकी पार्टी एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करती रहेगी। राहुल गांधी के साथ…

Read More

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कांग्रेस ने बनाई दूरी, AAP और लेफ्ट ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग रुख नजर आ रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (AAP) और वामपंथी दलों का समर्थन मिला है, जबकि कांग्रेस इस आंदोलन से दूरी बनाए हुए है। CJP लगातार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भी कांग्रेस ने अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किए हैं, लेकिन दोनों दलों के नेता अब तक एक साथ…

Read More

गुजरात में बड़ा सियासी मोड़! शंकरसिंह वाघेला की कांग्रेस में वापसी की तैयारी, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद होगा फैसला

गांधीनगर: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला करीब एक दशक बाद कांग्रेस में वापसी की तैयारी में हैं। वाघेला ने कहा है कि गुजरात में बीजेपी सरकार को हटाने के लिए वह कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं। हालांकि, उनकी कांग्रेस में वापसी पर अंतिम फैसला राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही होगा। वाघेला के मुताबिक, कांग्रेस में वापसी को लेकर गुजरात प्रभारी और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी से बातचीत हो चुकी है।…

Read More

रायबरेली में दिशा बैठक में राहुल गांधी ने अफसरों को घेरा, सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई

रायबरेली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिशा समिति की बैठक में जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खराब सड़कों और गड्ढों को लेकर अधिकारियों से सवाल किए। राहुल गांधी ने बैठक में सड़कों की तस्वीरें दिखाते हुए पूछा कि इन समस्याओं पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दो दिवसीय रायबरेली दौरे के आखिरी दिन राहुल गांधी दिशा की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सड़क सुरक्षा, रखरखाव और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने…

Read More

सोनिया गांधी और खरगे पर ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने दी सफाई

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रगीत के दौरान आपस में कुछ बातचीत और इशारे करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पर ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के आरोप लगाए गए। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि सोनिया गांधी के इशारे का राष्ट्रगीत…

Read More

शरद पवार गुट के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, NDA में जाने की अटकलों ने फिर पकड़ा जोर; सुप्रिया सुले ने बताई पूरी बात

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों की इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बैठक ऐसे समय हुई है जब संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा चल रही है और शरद पवार गुट के संभावित रुख पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं। पीएम मोदी से मिले शरद पवार गुट के सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में शरद पवार गुट के…

Read More

NEET-UG पेपर लीक पर राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- 20 दिन बाद भी चुप्पी क्यों? मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के करीब 20 दिन बाद भी गृह मंत्री ने संसद में इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे हिंसा को मंजूरी देने जैसा बताया और गृह मंत्री के इस्तीफे की…

Read More