10 अक्टूबर को CJP के मार्च पर दिल्ली पुलिस ने क्यों लगाई रोक? सुप्रीम कोर्ट में कमिश्नर ने खोले फैसले के पीछे के कारण

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध मार्च को अनुमति नहीं देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा है। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने हलफनामा दाखिल कर फैसले का बचाव किया और कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी था। पुलिस के मुताबिक, CJP के पिछले प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और पुलिसकर्मियों के घायल होने जैसी घटनाएं सामने आई थीं। इन्हीं परिस्थितियों…

Read More

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अभिजीत दिपके का पहला रिएक्शन; केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि उनकी गलती क्या है, क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना अपराध है? इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाने की बात कही। बताया गया कि इन दिनों अभिजीत दिपके अपनी दादी के निधन के…

Read More

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया है। दोनों अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने तिरंगा लहराते हुए नारे लगाए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे…

Read More

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके अभिजीत दीपके, परिवार ने दिल्ली पुलिस पर संवेदनहीनता का लगाया आरोप

हिंगोली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। इसे लेकर उनके माता-पिता ने दिल्ली पुलिस पर नाराजगी जताई है। परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते उन्हें रिहा कर देती या मानवीय आधार पर कुछ राहत देती, तो वह अपनी दादी के अंतिम दर्शन कर सकते थे। ‘पुलिस चाहती तो शर्त के साथ जाने की अनुमति दे सकती थी’ अभिजीत के पिता भगवान दीपके ने कहा कि परिवार के दुखद हालात को देखते हुए पुलिस को नरमी…

Read More

ध्रुव राठी हिरासत से रिहा, पुलिस ने दी चेतावनी; जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की बात कही

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में शामिल होने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। पुलिस ने उन्हें छोड़ते समय चेतावनी दी कि यदि उन्होंने दोबारा जंतर-मंतर जाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिए गए थे ध्रुव राठी ध्रुव राठी को शनिवार सुबह उनके गुरुग्राम स्थित आवास से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में…

Read More

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीजेपी नेता, फिर कुछ घंटों में वापस ली याचिका; अभिजीत दीपके समेत तीन नेताओं की हिरासत पर उठे सवाल

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका की हिरासत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद याचिका वापस लेने की अनुमति मांग ली गई। सीजेपी से जुड़े गौरव भाटी ने तीनों नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई थी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका गौरव भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर हिरासत में लिए गए सीजेपी नेताओं की रिहाई की मांग…

Read More

CJP प्रदर्शन से पहले हिंसा की आशंका, सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे फेल किया बड़ा प्लान; दिल्ली में कड़े इंतजामों से टला बवाल

नई दिल्ली: CJP और विपक्षी गठबंधन के दिल्ली मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने पहले से तैयार रणनीति के तहत कार्रवाई की। रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में संभावित भीड़ जुटने और अव्यवस्था फैलने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग समूहों में रोककर हिरासत में लिया, जिससे बड़े जमावड़े की स्थिति नहीं बन सकी। खुफिया इनपुट में जताई गई थी बड़े जमावड़े की आशंका सुरक्षा एजेंसियों…

Read More

दिल्ली में आज संभलकर निकलें, 30 प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन; एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए अलर्ट

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार 10 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 6 बजे से दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें। खासतौर पर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों…

Read More

दिल्ली पहुंचते ही CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में, एयरपोर्ट पर पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी रोका

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली आई फ्लाइट के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंची और अभिजीत दिपके के साथ उनके सहयोगियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी डिटेन कर लिया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी विमान के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने तीनों से सहयोग करने की अपील की, लेकिन जब वे नहीं…

Read More

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कांग्रेस ने बनाई दूरी, AAP और लेफ्ट ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग रुख नजर आ रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (AAP) और वामपंथी दलों का समर्थन मिला है, जबकि कांग्रेस इस आंदोलन से दूरी बनाए हुए है। CJP लगातार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भी कांग्रेस ने अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किए हैं, लेकिन दोनों दलों के नेता अब तक एक साथ…

Read More