करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सीबीआई जांच और रकम की रिकवरी की लगाई गुहार

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपने साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी होने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पीड़ित का दावा है कि इस मामले में उसे करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

उसने संबंधित अधिकारियों से मामले में सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और कथित तौर पर ठगी गई संपत्ति की रिकवरी कराने की गुहार लगाई है। बता दे कि पीड़ित के अनुसार, वह गांव में खेती-किसानी करता था और सीधा-साधा व्यक्ति है।

उसके आरोप हैं कि घर के कुछ लोगों सहित अन्य व्यक्तियों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके उसे भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चलने के बावजूद अब तक उसे रकम वापस नहीं मिल सकी है।

Related posts