नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई है। नई राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष…
Read MoreTag: Political News India
‘राजनीति में आना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल’, TMC नेता आशीष बनर्जी के सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा था?
कोलकाता: बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी का रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर स्थित पार्टी कार्यालय में शव मिला। पुलिस को मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उन्होंने राजनीति में आने को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया और युवा पीढ़ी को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी। नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। TRDA में अपनी भूमिका को लेकर कही ये बात सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी…
Read Moreशरद पवार गुट के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, NDA में जाने की अटकलों ने फिर पकड़ा जोर; सुप्रिया सुले ने बताई पूरी बात
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों की इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बैठक ऐसे समय हुई है जब संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा चल रही है और शरद पवार गुट के संभावित रुख पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं। पीएम मोदी से मिले शरद पवार गुट के सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में शरद पवार गुट के…
Read Moreसंसद में आज सियासी संग्राम तेज होने के आसार! FCRA विधेयक पर बोल सकते हैं अमित शाह, परिसीमन विवाद भी रहेगा केंद्र में
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में गुरुवार का दिन राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम यानी एफसीआरए संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर सदन में महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर सदन में अपना पक्ष रख सकते हैं। इसके साथ ही परिसीमन और अन्य मुद्दों पर जारी राजनीतिक टकराव के बीच उनकी संभावित टिप्पणी पर भी सभी की नजर रहेगी। एफसीआरए संशोधन विधेयक को आगे बढ़ाने की तैयारी सरकार मानसून…
Read Moreलोकसभा में फिर हंगामा, 12 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही; स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष को दी सख्त चेतावनी
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लगातार नारेबाजी और हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। इसके चलते सोमवार को भी प्रश्नकाल नहीं चल सका। गृह मंत्री से जवाब की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन सदन…
Read MoreNEET विवाद पर आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन! कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी, सियासी टकराव तेज
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देश की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। एक ओर विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी बुधवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन कर सकती है। जानकारी के अनुसार, भाजपा विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन और घेराव की तैयारी में है। कांग्रेस दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन की तैयारी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास…
Read More‘मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा’, भाजपा पर ममता बनर्जी का तीखा हमला; बागी नेताओं पर भी साधा निशाना
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें चुप कराना है तो उनकी जान लेनी होगी, क्योंकि वह दबाव में आने वाली नहीं हैं। ममता ने यह बयान एक वीडियो संदेश के जरिए दिया, जिसे पार्टी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया। भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने कहा…
Read Moreमोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की चर्चा तेज! नितिन गडकरी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, कई नामों पर अटकलें
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, सरकार या पार्टी की ओर से अब तक किसी भी संभावित बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नितिन गडकरी को लेकर बढ़ीं चर्चाएं रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मौजूदा जिम्मेदारियों के…
Read More2027 की जंग से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! यूपी में राजेंद्र पाल गौतम को कमान, हरियाणा-ओडिशा में भी बदले प्रभारी
नई दिल्ली: आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठन को नई धार देने की तैयारी में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा के लिए नए एआईसीसी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राजेंद्र पाल गौतम को सौंपी है, जबकि ओडिशा में लालजी देसाई और हरियाणा में संजय दत्त को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। तीन राज्यों में संगठन को मजबूत…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद में बढ़ी सियासी तपिश! इस्तीफों के बाद सपा का भाजपा पर तीखा हमला, सोना-चांदी और जेवरात पर उठाए बड़े सवाल
लखनऊ: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मामले में जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ तब लिया, जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच कर रही विशेष…
Read More