नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में गठबंधन के विस्तार और आगे की रणनीति को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। हालांकि, CJP को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। INDIA गठबंधन का विस्तार, बनेगा ‘इंडिया प्लस’ मंगलवार को राहुल गांधी के आवास…
Read MoreTag: CJP News
अभिजीत दीपके के मुकाबले नेहा बोरा को आगे कर रहे राहुल गांधी? CJP नेता ने दिया बड़ा जवाब
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी उन्हें काउंटर करने के लिए छात्र नेता नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं? इस सवाल पर अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका और इंडिया गठबंधन का आंदोलन एक ही उद्देश्य को लेकर है, लेकिन उनकी पार्टी एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करती रहेगी। राहुल गांधी के साथ…
Read MoreCJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अभिजीत दिपके का पहला रिएक्शन; केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली: सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि उनकी गलती क्या है, क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना अपराध है? इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाने की बात कही। बताया गया कि इन दिनों अभिजीत दिपके अपनी दादी के निधन के…
Read Moreसौरव दास ने क्यों ठुकराने का मन बनाया था CJP का प्रवक्ता पद? बोले- मन में था एक बड़ा डर
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर चर्चा में आए सौरव दास ने खुलासा किया है कि वह शुरुआत में पार्टी का प्रवक्ता बनने के लिए तैयार नहीं थे। पत्रकारिता में अपने करियर को लेकर उनके मन में आशंका थी कि अगर CJP अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुआ तो उनके लिए पत्रकारिता में वापस लौटना मुश्किल हो सकता है। नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के बाद सौरव दास को अब CJP का सह संयोजक बनाया गया है। वह यह जिम्मेदारी आशुतोष रांका के…
Read More‘कॉकरोच फॉर्मूले’ के बाद अब ‘दिमागी नक्सल’ पर CJP की नई अपील, रत्ना सिंह ने पूछा- ‘सारे एक साथ आ जाएं तो क्या होगा?’
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की नेता और पार्टी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी अपील की है, जिसने अभिजीत दीपके के पुराने ‘कॉकरोच फॉर्मूले’ की याद ताजा कर दी है। रत्ना सिंह ने सवाल किया, ‘क्या होगा यदि सारे दिमागी नक्सल एक साथ आ जाएं?’ अभिजीत दीपके के सवाल से शुरू हुआ था ‘कॉकरोच फॉर्मूला’ रत्ना सिंह ने जिस पंक्ति…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट पहुंचा 20 जुलाई का CJP प्रदर्शन मामला, आयोजकों पर कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार अदालत
नई दिल्ली: 20 जुलाई को दिल्ली में हुए सीजेपी (CJP) प्रदर्शन से जुड़ा मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन और आयोजकों की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई करने पर सहमति जताई है। अदालत के इस फैसले के बाद मामले पर कानूनी प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कोर्ट में सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी,…
Read MoreCJP नेताओं की शिकायत पर सरकार का बड़ा संदेश! शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर सख्त रुख
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद सरकार ने प्रदर्शनकारियों को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने साफ कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही सरकार उन शिकायतों पर भी संज्ञान ले रही है, जिनमें विभिन्न राज्यों में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार ने शिकायतों पर शुरू की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया सूत्रों के…
Read More“अब मैं सिर्फ आपका बेटा नहीं, पूरे देश का बेटा हूं…” जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पिता से अभिजीत की बात सुन छलक पड़े जज्बात
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के बड़े आंदोलन के बाद देश की राजनीति में अहम बदलाव देखने को मिला। आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके पिता भगवानराव दिपके ने आंदोलन के दौरान परिवार की चिंता और बेटे के साथ हुई भावुक बातचीत का जिक्र किया है। आंदोलन…
Read MoreCJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन को देश-विदेश से मिल रहा ऑनलाइन समर्थन, खाने से दवाइयों तक भेजी जा रही मदद
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देश ही नहीं, विदेशों से भी ऑनलाइन समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शन स्थल पर प्रतिदिन हजारों छात्र, युवा और आम नागरिक पहुंच रहे हैं, जबकि जो लोग दिल्ली नहीं आ पा रहे हैं, वे ई-कॉमर्स और ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान भेजकर आंदोलन में सहयोग कर रहे हैं। ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए पहुंच रही राहत…
Read Moreसरकार से आज होगी निर्णायक बातचीत! CJP का दावा- हमारी मांग मानी गई, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा प्रदर्शन
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दावा किया है कि सरकार उसकी एक प्रमुख मांग पर सहमत हो गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने देर रात जानकारी दी कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सीजेपी लगातार किसी निष्पक्ष स्थान पर बातचीत की मांग कर रही थी और सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया है। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी अहम बैठक सौरव दास ने कहा कि सरकार…
Read More