लखनऊ: पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के उनके विचारों को याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने उन्हें प्रखर राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।…
Read MoreTag: up news
भारत टैक्सी में जीरो कमीशन का दावा, ड्राइवरों को 5 लाख की सामाजिक सुरक्षा; किसानों के लिए भी CM योगी का बड़ा ऐलान
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। भारत टैक्सी के तहत टैक्सी, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर चालक रजिस्ट्रेशन कराकर जीरो कमीशन पर जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, चालकों को 5 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से किसानों को मिलने वाले ऋण की ब्याज दर 11 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने की घोषणा की गई। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में शुरू हुआ संचालन मुख्यमंत्री ने…
Read Moreग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों और हादसे में घायल लोगों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। PM मोदी ने जताई हादसे पर संवेदना PMO की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया।…
Read Moreग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस बनी आग का गोला, यमुना एक्सप्रेसवे पर 35 यात्री सवार थे; अब तक 9 की मौत
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे में स्लीपर बस आग की चपेट में आ गई। बस में आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री झुलस गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 35 लोग सवार थे। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस नोएडा से आगरा जा रही थी। हादसा नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे जेवर…
Read Moreनोएडा के सेक्टर-63 में गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप; लाखों के माल के नुकसान का अनुमान
नोएडा: सेक्टर-63 के एफ ब्लॉक स्थित जय साई फैशन नाम की गारमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। तीसरे तल से धुआं उठता देखकर वहां तैनात गार्ड ने तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन और अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। रूई, कपड़े और धागे के कारण तेजी से फैली आग फैक्ट्री के अंदर रूई, कपड़ा और धागा समेत अन्य सामान रखा था। इन ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से भड़कने लगी। सूचना मिलते ही…
Read Moreसहारनपुर के बाद लखनऊ में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब, दिल्ली से बस-ट्रेन के जरिए पहुंचती थी खेप; दो भाई गिरफ्तार
लखनऊ: सहारनपुर के करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये के नकली नोट मिलने की जांच के बीच राजधानी लखनऊ में भी नकली नोटों की तस्करी का नेटवर्क सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से बस और ट्रेन के जरिए नकली नोटों की खेप लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भेजी जा रही थी। नाका पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के कथित सरगना की तलाश जारी है। दिल्ली से लखनऊ तक ऐसे पहुंचाई जाती थी नकली नोटों की खेप पुलिस जांच के मुताबिक,…
Read More17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक जनभागीदारी से चलेंगे विकास और जनसेवा के कार्यक्रम
झांसी ( देवेश प्रताप सिंह राठौर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। इसको लेकर मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ग्राम से जिला मुख्यालय तक आयोजित होंगे कार्यक्रम बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए…
Read Moreझांसी में नशे की हालत में गिरे युवक की अस्पताल में मौत, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
झांसी ( देवेश प्रताप सिंह राठौर): थाना प्रेमनगर क्षेत्र के नगरा हाट इलाके में नशे की हालत में गिरने से घायल हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क पर लड़खड़ाकर गिरने की मिली थी सूचना पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि नगरा हाट क्षेत्र में एक व्यक्ति नशे की हालत में लड़खड़ाकर गिर पड़ा है। सूचना…
Read Moreसोशल मीडिया पोस्ट विवाद में कारोबारी की हत्या पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP पर मंत्री संजय निषाद का गुस्सा भी आया सामने
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन पर बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में कथित लापरवाही के आरोप में परसपुर के थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जिले के दौरे पर पहुंचे मंत्री संजय निषाद भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक पर नाराज होते दिखाई दिए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मंत्री ने मौके पर SP को लगाई फटकार व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद मंत्री संजय निषाद गोंडा…
Read Moreरायबरेली में दिशा बैठक में राहुल गांधी ने अफसरों को घेरा, सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई
रायबरेली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिशा समिति की बैठक में जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खराब सड़कों और गड्ढों को लेकर अधिकारियों से सवाल किए। राहुल गांधी ने बैठक में सड़कों की तस्वीरें दिखाते हुए पूछा कि इन समस्याओं पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दो दिवसीय रायबरेली दौरे के आखिरी दिन राहुल गांधी दिशा की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सड़क सुरक्षा, रखरखाव और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने…
Read More