राहुल गांधी और अभिजीत दीपके आएंगे साथ? INDIA गठबंधन के ‘इंडिया प्लस’ प्लान से बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में गठबंधन के विस्तार और आगे की रणनीति को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। हालांकि, CJP को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। INDIA गठबंधन का विस्तार, बनेगा ‘इंडिया प्लस’ मंगलवार को राहुल गांधी के आवास…

Read More

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अभिजीत दिपके का पहला रिएक्शन; केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि उनकी गलती क्या है, क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना अपराध है? इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाने की बात कही। बताया गया कि इन दिनों अभिजीत दिपके अपनी दादी के निधन के…

Read More

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके अभिजीत दीपके, परिवार ने दिल्ली पुलिस पर संवेदनहीनता का लगाया आरोप

हिंगोली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। इसे लेकर उनके माता-पिता ने दिल्ली पुलिस पर नाराजगी जताई है। परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते उन्हें रिहा कर देती या मानवीय आधार पर कुछ राहत देती, तो वह अपनी दादी के अंतिम दर्शन कर सकते थे। ‘पुलिस चाहती तो शर्त के साथ जाने की अनुमति दे सकती थी’ अभिजीत के पिता भगवान दीपके ने कहा कि परिवार के दुखद हालात को देखते हुए पुलिस को नरमी…

Read More

सोनम वांगचुक की तर्ज पर भूख हड़ताल, अभिजीत दीपके का मिला समर्थन; झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद पर उग्र हुआ छात्र आंदोलन

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रांची में सैकड़ों छात्र कई दिनों से धरने पर डटे हुए हैं। अब छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन ने और गति पकड़ ली है। भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग प्रदर्शन कर रहे…

Read More

CJP नेताओं की शिकायत पर सरकार का बड़ा संदेश! शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर सख्त रुख

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद सरकार ने प्रदर्शनकारियों को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने साफ कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही सरकार उन शिकायतों पर भी संज्ञान ले रही है, जिनमें विभिन्न राज्यों में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार ने शिकायतों पर शुरू की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया सूत्रों के…

Read More

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत! बुखार और दर्द से हुए बेहाल, समर्थकों से बोले- ‘माफ करना’

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण गुरुवार को उन्हें कुछ समय के लिए प्रदर्शन स्थल से दूर रहना पड़ा। उन्होंने समर्थकों से माफी मांगते हुए बताया कि उन्हें आराम की जरूरत है और शाम तक वापस लौटने की कोशिश करेंगे। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बुखार है और पिछले कुछ दिनों से पूरे…

Read More

‘पुलिस पर पत्थर किसने फेंके?’ जंतर-मंतर हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पथराव के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन आगे भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से जारी रहेगा। हिंसा को लेकर BJP पर लगाया आरोप अभिजीत दीपके ने कहा कि भाजपा की ओर…

Read More

अभिजीत दीपके पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: अमेरिका से निर्वासन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहीं

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। अमेरिका से उनके कथित निर्वासन और वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्रालय ने कहा है कि उसके पास ऐसी किसी भी कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या अमेरिकी अधिकारियों ने अभिजीत दीपके के…

Read More

‘जय भीम’ के नारे के साथ भारत रवाना हुए अभिजीत दीपके, दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन की तैयारी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह अपना भविष्य संविधान के भरोसे छोड़कर भारत आ रहे हैं। दीपके का दावा है कि वह राजधानी दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ बड़ा प्रदर्शन आयोजित करेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। भारत रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के लिए निकल गया हूं। मैं अपना भविष्य संविधान…

Read More