जनपद में इलाहाबाद-झाॅसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न होने पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को दी बधाई 

 ** सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक निर्वाचन ने के दौरान किया अनेक बूथों का  निरीक्षण

 ** बूथ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था एवं मतदाताओं से किया संवाद

 ** सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने शांतिपूर्ण,स्वच्छता के साथ मतदान करने पर मतदाताओं के प्रति जताया आभार

  झांसी।झांसी-इलाहाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया जनपद झांसी के मतदान केंद्रों पर प्रातः 08:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मतदान प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने सर्वप्रथम बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में बने 04 मतदेय स्थल का निरीक्षण किया, वहां उन्होंने पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अन्य  व्यवस्थाओं को देखा तथा मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

   सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बने 02 मतदान केंद्रों पर मतदान की कार्यवाही को देखा।भ्रमण के दौरान जिला अधिकारी श्री गौरांग राठी ने मतदाताओं से संवाद स्थापित किया और निष्पक्ष स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

   जनपद में निष्पक्ष ,शुचिता पूर्ण और पारदर्शी ढंग से निर्वाचन मतदान संपन्न कराए जाने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा उचित निर्देश दिए गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विकास खण्ड में बने मतदेय स्थल का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी से कुल मतदाताओं के सापेक्ष अब तक मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया की जानकारी ली तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया।

  सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने आज जनपद में झांसी इलाहाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन- 2026 की सकुशल मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर जनपद झांसी के समस्त प्रशासनिक अधिकारी/पुलिस अधिकारी सहित मतदान प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

   इन बूथों के अतिरिक्त भी जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदाताओं से बात करते हुए उन्होंने  मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की, उन्होंने कहा कि सभी निष्पक्ष और निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

   इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी, एडीएम श्री शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री योगेश्वर सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम श्री राहुल कुमार यादव सहित पुलिस बल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts