राहुल गांधी और अभिजीत दीपके आएंगे साथ? INDIA गठबंधन के ‘इंडिया प्लस’ प्लान से बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में गठबंधन के विस्तार और आगे की रणनीति को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। हालांकि, CJP को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। INDIA गठबंधन का विस्तार, बनेगा ‘इंडिया प्लस’ मंगलवार को राहुल गांधी के आवास…

Read More

अभिजीत दीपके के मुकाबले नेहा बोरा को आगे कर रहे राहुल गांधी? CJP नेता ने दिया बड़ा जवाब

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी उन्हें काउंटर करने के लिए छात्र नेता नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं? इस सवाल पर अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका और इंडिया गठबंधन का आंदोलन एक ही उद्देश्य को लेकर है, लेकिन उनकी पार्टी एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करती रहेगी। राहुल गांधी के साथ…

Read More

CEC ज्ञानेश कुमार को मिली कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 2023 के कानून की धारा 16 को दी गई चुनौती

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। 2023 के एक कानून की धारा 16 को चुनौती देने वाली याचिका पर शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है। इस याचिका में मांग की गई है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से मिलने वाली छूट वाले प्रावधान को असंवैधानिक घोषित किया जाए। ADR की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर…

Read More

‘गिरफ्तार करने का डर नहीं, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ता रहूंगा’, दिल्ली रवाना होने से पहले बोले अभिजीत दीपके

मुंबई: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वह गिरफ्तारी या किसी भी कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर मुंबई के वर्ली स्थित फोर सीजन्स होटल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने दिल्ली में की गई सुरक्षा तैयारियों और…

Read More

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने JNU के गेट किए बंद, कैंपस के अंदर छात्रों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल की तैनाती और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गेटों पर भी दिल्ली पुलिस ने बैरियर लगाकर आवाजाही नियंत्रित कर दी। इसके बाद छात्रों ने कैंपस के अंदर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए CJP के समर्थन में उतरे। पुलिस…

Read More

‘गिरफ्तारी और धमकी से नहीं डरेंगे’, अभिजीत दीपके का ऐलान; CJP प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई के फोर सीजन्स होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वह मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। CJP पदाधिकारी के मुताबिक, दीपके के सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कई लोगों को रास्ते में…

Read More