नई दिल्ली: जाति जनगणना की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मौजूदा जनगणना प्रश्नावली को रद्द करने की मांग की है। दोनों नेताओं ने राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और आम लोगों से व्यापक चर्चा के बाद नई प्रश्नावली तैयार करने का सुझाव दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश में जातियों की वास्तविक संख्या और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आकलन तभी संभव…
Read MoreTag: मल्लिकार्जुन खरगे
वंदे मातरम पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, पार्टी कार्यक्रमों में सिर्फ दो पैरा गाए जाएंगे; BJP ने 90 साल पुरानी गलती दोहराने का लगाया आरोप
नई दिल्ली: राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस ने साफ किया है कि पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल दो पैरा गाए जाएंगे। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में लागू नियमों का पालन किया जाएगा, लेकिन पार्टी के अपने कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के दो ही अंतरे गाए जाएंगे। बीजेपी ने कांग्रेस के इस फैसले पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी 90 साल पुरानी गलती को फिर दोहरा रही है। कांग्रेस…
Read More‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, खरगे बोले- हमें देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए बीजेपी
नई दिल्ली: ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के छह में से केवल दो अंतरों के गायन को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उसे कांग्रेस को देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं है। गोवा में कांग्रेस के कार्यक्रम में दो अंतरे गाए गए गोवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के छह अंतरों में से केवल दो अंतरे गाए…
Read Moreवंदे मातरम् विवाद: सोनिया-राहुल के खिलाफ पुलिस शिकायत, DCP सेंट्रल ने बताया- मामले की जांच जारी
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के कथित तौर पर पूरा नहीं गाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभ शर्मा ने 16 अगस्त को दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने भी इस मुद्दे को लेकर…
Read Moreखरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर मायावती का फूटा गुस्सा, RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी घेरा
लखनऊ: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। मायावती ने उत्तराखंड सरकार से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी निशाने पर लिया है। जातिवादी और सामंती सोच पर मायावती…
Read More‘मैं दलित हूं…’ हल्द्वानी के शुद्धिकरण विवाद पर राज्यसभा में छलका खरगे का दर्द, नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
नई दिल्ली: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान का मामला संसद के उच्च सदन तक पहुंच गया। आठ अगस्त को रामलीला मैदान में हुई खरगे की जनसभा के बाद मंच पर हवन किए जाने को लेकर उन्होंने राज्यसभा में सवाल उठाया। खरगे ने इसे अपमानजनक बताते हुए कहा कि उनके साथ अछूत जैसा व्यवहार किया गया। केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने घटना को दुखद बताते हुए मामले की जांच कराने का भरोसा…
Read Moreसंसद में सियासी हलचल तेज! 31 जुलाई को संसद में होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक, विपक्ष के हंगामे के बीच बढ़ी हलचल
नई दिल्ली: संसद के मौजूदा सत्र में लगातार जारी विपक्ष के विरोध और राजनीतिक तनातनी के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक 31 जुलाई को दोपहर 1 बजे संसद में बुलाई गई है। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में केंद्रीय मंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें सरकार की शीर्ष नेतृत्व टीम ने हिस्सा लिया। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए।…
Read More2027 की जंग से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! यूपी में राजेंद्र पाल गौतम को कमान, हरियाणा-ओडिशा में भी बदले प्रभारी
नई दिल्ली: आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठन को नई धार देने की तैयारी में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा के लिए नए एआईसीसी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राजेंद्र पाल गौतम को सौंपी है, जबकि ओडिशा में लालजी देसाई और हरियाणा में संजय दत्त को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। तीन राज्यों में संगठन को मजबूत…
Read MoreINDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस पर सहयोगियों का हमला! नेतृत्व से लेकर रणनीति तक उठे सवाल, ममता-अखिलेश ने भी रखी बड़ी बात
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की अहम बैठक में विपक्षी एकता के साथ-साथ अंदरूनी मतभेद भी खुलकर सामने आए। 25 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी वाली इस बैठक में कई सहयोगी दलों ने कांग्रेस की कार्यशैली, नेतृत्व और मुद्दों को प्रभावी ढंग से न उठाने को लेकर सवाल खड़े किए। बैठक में यह भी कहा गया कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैठक में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी,…
Read Moreकर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की तैयारी तेज, डीके शिवकुमार के साथ 10-12 मंत्री ले सकते हैं शपथ; सिद्धारमैया ने तीन डिप्टी सीएम का रखा प्रस्ताव
बेंगलुरु: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ 10 से 12 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार दो चरणों में किया जाएगा। कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत कुल 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। राजधानी बेंगलुरु स्थित लोकभवन के ग्लास हाउस में…
Read More