नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के अपने कार्यक्रम से पहले देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सत्ता परिवर्तन नहीं चाहती, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उनकी जगह नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की मांग कर रही है। पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर क्या बोले अभिजीत दीपके? अभिजीत…
Read MoreTag: Gyanesh Kumar
राहुल गांधी और अभिजीत दीपके आएंगे साथ? INDIA गठबंधन के ‘इंडिया प्लस’ प्लान से बढ़ी सियासी हलचल
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में गठबंधन के विस्तार और आगे की रणनीति को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। हालांकि, CJP को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। INDIA गठबंधन का विस्तार, बनेगा ‘इंडिया प्लस’ मंगलवार को राहुल गांधी के आवास…
Read Moreअभिजीत दीपके के मुकाबले नेहा बोरा को आगे कर रहे राहुल गांधी? CJP नेता ने दिया बड़ा जवाब
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी उन्हें काउंटर करने के लिए छात्र नेता नेहा बोरा को आगे कर रहे हैं? इस सवाल पर अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका और इंडिया गठबंधन का आंदोलन एक ही उद्देश्य को लेकर है, लेकिन उनकी पार्टी एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करती रहेगी। राहुल गांधी के साथ…
Read MoreCJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अभिजीत दिपके का पहला रिएक्शन; केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली: सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि उनकी गलती क्या है, क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना अपराध है? इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाने की बात कही। बताया गया कि इन दिनों अभिजीत दिपके अपनी दादी के निधन के…
Read Moreदादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके अभिजीत दीपके, परिवार ने दिल्ली पुलिस पर संवेदनहीनता का लगाया आरोप
हिंगोली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। इसे लेकर उनके माता-पिता ने दिल्ली पुलिस पर नाराजगी जताई है। परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते उन्हें रिहा कर देती या मानवीय आधार पर कुछ राहत देती, तो वह अपनी दादी के अंतिम दर्शन कर सकते थे। ‘पुलिस चाहती तो शर्त के साथ जाने की अनुमति दे सकती थी’ अभिजीत के पिता भगवान दीपके ने कहा कि परिवार के दुखद हालात को देखते हुए पुलिस को नरमी…
Read MoreCJI ने राहुल गांधी-खरगे समेत विपक्षी नेताओं से मिलने से किया इनकार, बोले- याचिका दाखिल करें, अदालत में होगी सुनवाई
नई दिल्ली: कांग्रेस और INDI गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बड़ा झटका लगा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी नेताओं से मिलने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मुद्दों को विपक्ष उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन हैं, इसलिए मुलाकात के बजाय कानूनी प्रक्रिया के तहत याचिका दायर की जानी चाहिए। ईमेल के जरिए दिया जवाब सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष ने सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच CJI…
Read Moreध्रुव राठी हिरासत से रिहा, पुलिस ने दी चेतावनी; जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की बात कही
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में शामिल होने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। पुलिस ने उन्हें छोड़ते समय चेतावनी दी कि यदि उन्होंने दोबारा जंतर-मंतर जाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिए गए थे ध्रुव राठी ध्रुव राठी को शनिवार सुबह उनके गुरुग्राम स्थित आवास से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में…
Read Moreदिल्ली पहुंचते ही CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में, एयरपोर्ट पर पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी रोका
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली आई फ्लाइट के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंची और अभिजीत दिपके के साथ उनके सहयोगियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी डिटेन कर लिया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी विमान के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने तीनों से सहयोग करने की अपील की, लेकिन जब वे नहीं…
Read More‘गिरफ्तार करने का डर नहीं, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ता रहूंगा’, दिल्ली रवाना होने से पहले बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वह गिरफ्तारी या किसी भी कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर मुंबई के वर्ली स्थित फोर सीजन्स होटल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने दिल्ली में की गई सुरक्षा तैयारियों और…
Read MoreCJP Protest: दिल्ली पुलिस ने JNU के गेट किए बंद, कैंपस के अंदर छात्रों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल की तैनाती और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गेटों पर भी दिल्ली पुलिस ने बैरियर लगाकर आवाजाही नियंत्रित कर दी। इसके बाद छात्रों ने कैंपस के अंदर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए CJP के समर्थन में उतरे। पुलिस…
Read More