राहुल गांधी और अभिजीत दीपके आएंगे साथ? INDIA गठबंधन के ‘इंडिया प्लस’ प्लान से बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में गठबंधन के विस्तार और आगे की रणनीति को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। हालांकि, CJP को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। INDIA गठबंधन का विस्तार, बनेगा ‘इंडिया प्लस’ मंगलवार को राहुल गांधी के आवास…

Read More

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कांग्रेस ने बनाई दूरी, AAP और लेफ्ट ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग रुख नजर आ रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (AAP) और वामपंथी दलों का समर्थन मिला है, जबकि कांग्रेस इस आंदोलन से दूरी बनाए हुए है। CJP लगातार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भी कांग्रेस ने अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किए हैं, लेकिन दोनों दलों के नेता अब तक एक साथ…

Read More

AAP में भी बगावत की आहट? राघव चड्ढा के बाद सांसदों के NDA में जाने का दावा, रामदास आठवले के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली: देश की राजनीति में विपक्षी दलों के भीतर संभावित टूट और बगावत की चर्चाएं लगातार तेज होती जा रही हैं। शिवसेना (यूबीटी) और तृणमूल कांग्रेस को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब आम आदमी पार्टी को लेकर भी नए राजनीतिक दावे सामने आए हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के एक बयान ने राजधानी से लेकर संसद के गलियारों तक नई बहस छेड़ दी है। रामदास आठवले ने दावा किया है कि भविष्य में आम आदमी पार्टी के कुछ सांसद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का समर्थन कर सकते…

Read More

INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस पर सहयोगियों का हमला! नेतृत्व से लेकर रणनीति तक उठे सवाल, ममता-अखिलेश ने भी रखी बड़ी बात

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन की अहम बैठक में विपक्षी एकता के साथ-साथ अंदरूनी मतभेद भी खुलकर सामने आए। 25 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी वाली इस बैठक में कई सहयोगी दलों ने कांग्रेस की कार्यशैली, नेतृत्व और मुद्दों को प्रभावी ढंग से न उठाने को लेकर सवाल खड़े किए। बैठक में यह भी कहा गया कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बैठक में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी,…

Read More

हार के बाद दीदी का बगावत मोड- “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी”

हार के बाद नेता चुप हो जाते हैं… लेकिन यहां कहानी उलटी है—यहां हार के बाद आग भड़क गई है। Mamata Banerjee ने सत्ता खोने के बाद भी झुकने से इनकार कर दिया है और सीधे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह सिर्फ चुनावी हार नहीं, एक ऐसी लड़ाई की शुरुआत है जो अब सड़कों से संसद तक गूंजने वाली है। इस्तीफा नहीं… सीधा विद्रोह यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं बल्कि खुला विद्रोह है क्योंकि ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि वह इस्तीफा नहीं देंगी…

Read More

RJD में नेतृत्व बदलाव का संकेत, 25 जनवरी को हो सकता है बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में लीडरशिप ट्रांजिशन की आहट अब तेज़ हो गई है। पार्टी के सबसे बड़े युवा चेहरे तेजस्वी यादव को जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 25 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में तेजस्वी यादव को ‘राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष’ बनाए जाने का औपचारिक ऐलान हो सकता है। बिहार से बाहर, अब नेशनल पॉलिटिक्स की उड़ान अब तक तेजस्वी यादव की पहचान मुख्यतः बिहार की राजनीति तक सीमित मानी जाती रही है, लेकिन यह फैसला…

Read More

सदन में हंगामा, बाहर चाय पे चर्चा! Modi-Priyanka की Tea Table Politics

संसद का शीतकालीन सत्र खत्म होते ही एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जहां सदन के अंदर पूरे सत्र के दौरान हंगामा, नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले, वहीं बाहर तस्वीर कुछ और ही कहानी कह रही है। सत्तापक्ष और विपक्ष, एक टेबल पर अनिश्चितकाल के लिए संसद स्थगित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष से सामने आई इस तस्वीर में— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक साथ बैठकर चाय की चुस्की…

Read More

‘रेड्डी’ हो जाइए! लखनऊ से उठी उपराष्ट्रपति चुनाव की विपक्षी लहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मंगलवार को एक अहम राजनीतिक मोड़ का गवाह बनी, जब उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 को लेकर विपक्षी खेमे के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ‘इंडिया गठबंधन’ के नेताओं से समर्थन लेने पहुंचे। उनका मुख्य उद्देश्य था – सपा प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन प्राप्त करना, जो अब उत्तर भारतीय राजनीति में विपक्ष की रीढ़ माने जाते हैं। अखिलेश यादव ने खोला समर्थन का मोर्चा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने रेड्डी को समर्थन देते हुए कहा: “यह चुनाव सिर्फ पद का नहीं, सामाजिक न्याय की नई…

Read More