नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है, लेकिन अभी तक इसे औपचारिक रूप से समाप्त नहीं किया गया है। इसी बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान से एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर मौजूदा सत्र की बैठक दोबारा बुलाई जा सकती है। ऐसे में चर्चा तेज है कि क्या सरकार परिसीमन विधेयक को सदन में लाने की तैयारी कर रही है और क्या उसके पास इसे पारित…
Read MoreTag: Delimitation Bill
अमित शाह के सामने थलपति विजय ने उठाए दो बड़े मुद्दे, NEET छूट से लेकर परिसीमन पर मांगा भरोसा
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। दक्षिणी जोनल काउंसिल की बैठक में पहली बार शामिल हुए विजय ने मुख्य रूप से NEET और परिसीमन के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने तमिलनाडु को NEET से छूट देने की मांग के साथ ही परिसीमन के बाद दक्षिण भारतीय राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की सुरक्षा को लेकर कानूनी भरोसा देने का आग्रह किया। बैठक में विजय ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की समस्या, नीली अर्थव्यवस्था…
Read Moreशरद पवार गुट के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, NDA में जाने की अटकलों ने फिर पकड़ा जोर; सुप्रिया सुले ने बताई पूरी बात
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों की इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बैठक ऐसे समय हुई है जब संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा चल रही है और शरद पवार गुट के संभावित रुख पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं। पीएम मोदी से मिले शरद पवार गुट के सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में शरद पवार गुट के…
Read Moreलोकसभा में 360 और राज्यसभा में 160 वोटों की जरूरत! जानिए दो-तिहाई बहुमत से कितना दूर NDA, FCRA बिल पर क्यों नरमी के संकेत
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के आखिरी चार दिनों में परिसीमन, महिला आरक्षण और एफसीआरए संशोधन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज है। सरकार इन महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों से समर्थन जुटाने की कोशिश में है। इसी बीच संकेत मिल रहे हैं कि परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति बनाने के लिए सरकार एफसीआरए संशोधन विधेयक को फिलहाल धीमा कर सकती है। FCRA बिल पर फिलहाल सरकार के कदम धीमे? संसद की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में मानसून सत्र के बचे चार दिनों…
Read Moreसंसद में आज फिर संग्राम! केरल का नाम बदलने समेत कई बड़े बिल होंगे पेश, छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा तय
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में सोमवार को एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के आसार हैं। कांग्रेस छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में जवाब और माफी की मांग कर रही है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार लोकसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें केरल का नाम बदलने से जुड़ा विधेयक भी शामिल है। प्रस्तावित विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम संशोधन विधेयक को लेकर भी विपक्ष ने विरोध का ऐलान किया है। छात्रों…
Read Moreमहाराष्ट्र की राजनीति में फिर हलचल! PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद, डीलिमिटेशन बिल के बीच बढ़ी सियासी अटकलें
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। एनसीपी शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद सोमवार, 10 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया है। पार्टी की लोकसभा ग्रुप लीडर सुप्रिया सुले ने इसे आधिकारिक बैठक बताया है। हालांकि, पीएम मोदी और शरद पवार गुट के सांसदों की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इन अटकलों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीलिमिटेशन…
Read Moreपरिसीमन बिल क्या है? लोकसभा की सीटें कैसे बदलेंगी, महिलाओं के आरक्षण से क्या होगा असर? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला
नेशनल डेस्क: परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में बहस तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। यह प्रस्ताव केवल चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकसभा की सीटों की संख्या, राज्यों के प्रतिनिधित्व और महिलाओं के आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि परिसीमन बिल क्या है और इससे क्या बदलाव हो सकते हैं। क्या होता है परिसीमन? परिसीमन का अर्थ लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का…
Read Moreआज से संसद का मानसून सत्र शुरू, पहले ही दिन हंगामे के आसार; नीट, राम मंदिर, ई-20 पेट्रोल समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र सोमवार, 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 13 अगस्त तक चलने की संभावना है। सत्र के पहले ही दिन सदन में तीखी नोकझोंक और हंगामे के आसार हैं। विपक्ष ने नीट पेपर लीक, सोनम वांगचुक के जंतर-मंतर प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावा चोरी और ई-20 पेट्रोल जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। वहीं सरकार की प्राथमिकता इस सत्र में अहम विधेयकों को सदन से पारित कराना होगी। पहले दिन इन मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष मानसून…
Read Moreक्या शरद पवार की NCP होगी NDA में शामिल? बीजेपी के बड़े प्लान की चर्चा से तेज हुई सियासी हलचल
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर नए समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) भविष्य में एनडीए का हिस्सा बन सकती है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की रणनीति सीधे शरद पवार गुट को साथ लाने की नहीं, बल्कि पहले एनसीपी के दोनों गुटों के एकीकरण पर केंद्रित है। इसी बीच संसद के आगामी मानसून सत्र और संभावित परिसीमन विधेयक को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी की रणनीति में पहले…
Read Moreमानसून सत्र में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल पर ब्रेक! सरकार का पूरा फोकस महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर
नई दिल्ली: संसद के सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ विधेयक पेश किए जाने की संभावना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार फिलहाल इस विधेयक को लेकर जल्दबाजी के पक्ष में नहीं है। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था का लक्ष्य वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है, इसलिए इस पर पर्याप्त समय उपलब्ध है। मौजूदा समय में सरकार की प्राथमिकता महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने पर है। सूत्रों के अनुसार, परिसीमन विधेयक इस सत्र में पेश होगा या…
Read More