अखिलेश से दूरी, राहुल गांधी से बढ़ी नजदीकी! यूपी चुनाव से पहले छोटी पार्टियों का रुख किस ओर?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच प्रदेश की कई छोटी पार्टियां और क्षेत्रीय नेता कांग्रेस की ओर रुख करते दिखाई दे रहे हैं। पहले समाजवादी पार्टी के साथ रहे इन दलों और नेताओं की अब कांग्रेस से उम्मीदें बढ़ी हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे पर अच्छी सहमति बनती है तो इन…

Read More

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों पर घमासान! बातचीत से पहले कांग्रेस ने तैयार की अपनी रणनीति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे पर इसी महीने बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। दोनों दलों ने चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान कर रखा है, लेकिन सीटों को लेकर दोनों ओर से लगातार बयानबाजी जारी है। इसे कांग्रेस की ओर से दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बातचीत शुरू होने से पहले कांग्रेस ने उन सीटों को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली है, जिन पर उसकी खास नजर है। कांग्रेस गठबंधन…

Read More

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद मौर्य ने अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति और उनकी पार्टी…

Read More

गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: गांधी जयंती के मौके पर देशभर में महात्मा गांधी को याद किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह…

Read More

INDIA की बैठक में अचानक पहुंचीं सोनिया गांधी, बदल गई बैठने की व्यवस्था; ममता ने खोजी सीट

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन की बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनिया गांधी की अचानक मौजूदगी से पहले से तय बैठने की व्यवस्था बदल गई। बैठक में ममता बनर्जी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहले से नेम प्लेट के साथ सीटें तय थीं, लेकिन सोनिया गांधी के पहुंचने के बाद व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा। खरगे के दोनों ओर राहुल और तेजस्वी के लिए थी सीट प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में कांग्रेस…

Read More

‘नीतीश कुमार को रोक लेना चाहिए था’, CWC में हुई चर्चा, सोनिया गांधी बोलीं- उन्हें जाना ही था

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति की मंगलवार को हुई बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से अलग होकर एनडीए में जाने का मुद्दा भी उठा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को गठबंधन से जाने नहीं देना चाहिए था। इस पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नीतीश को जाना ही था और वह गठबंधन से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे। यह चर्चा ऐसे समय हुई जब बुधवार को…

Read More

गुजरात में बड़ा सियासी मोड़! शंकरसिंह वाघेला की कांग्रेस में वापसी की तैयारी, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद होगा फैसला

गांधीनगर: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला करीब एक दशक बाद कांग्रेस में वापसी की तैयारी में हैं। वाघेला ने कहा है कि गुजरात में बीजेपी सरकार को हटाने के लिए वह कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं। हालांकि, उनकी कांग्रेस में वापसी पर अंतिम फैसला राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही होगा। वाघेला के मुताबिक, कांग्रेस में वापसी को लेकर गुजरात प्रभारी और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी से बातचीत हो चुकी है।…

Read More

‘चुनावों में हो रही मैच फिक्सिंग’, CWC की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- संसद से सड़क तक जारी रहे विरोध और प्रतिरोध

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ईवीएम और मतदाता सूचियों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के जरिए चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ हो रही है। राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से कहा कि कांग्रेस को इन मुद्दों के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक विरोध और प्रतिरोध जारी रखना चाहिए। इंदिरा भवन में हुई करीब ढाई घंटे की बैठक में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से जुड़े मामलों और कांग्रेस…

Read More

SIR पर विपक्ष का बड़ा प्लान! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 सितंबर को जुटेगा INDIA गुट, संसद से सड़क तक आंदोलन की तैयारी

नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की साझा रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक करेंगे। इस बैठक में देशभर में संयुक्त विरोध प्रदर्शन और संसद में नया प्रस्ताव लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

Read More

‘सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ का जनता देगी जवाब’, राहुल गांधी पर सीएम धामी का हमला; डोभाल पर टिप्पणी को लेकर भी घेरा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सनातन, सेना और सैनिकों के पराक्रम को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाया है। बदरीनाथ में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए धामी ने कहा कि डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल…

Read More