उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर टीकवामऊ में ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से ग्राम टिकवामऊ, जैतीपुर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बचत का महत्व, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार, उप महाप्रबंधक अनुराधा साहू, प्रबंधक नम्रता किरण, अग्रणी जिला प्रबंधक आर.के. गौतम, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सुमित कुमार तथा…
Read More