CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अभिजीत दिपके का पहला रिएक्शन; केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि उनकी गलती क्या है, क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना अपराध है? इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाने की बात कही। बताया गया कि इन दिनों अभिजीत दिपके अपनी दादी के निधन के…

Read More

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद करने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई; नए ठिकानों पर भी उठे सवाल

Delhi High Court Jantar Mantar: दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति खत्म करने के बाद कोई स्पष्ट वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर असर पड़ सकता है। हाई कोर्ट इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। जंतर-मंतर बंद करने के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला नई दिल्ली: जंतर-मंतर को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के लिए प्रतिबंधित…

Read More

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरभ दास और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया है। दोनों अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने तिरंगा लहराते हुए नारे लगाए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे…

Read More

CJP प्रदर्शन से पहले हिंसा की आशंका, सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे फेल किया बड़ा प्लान; दिल्ली में कड़े इंतजामों से टला बवाल

नई दिल्ली: CJP और विपक्षी गठबंधन के दिल्ली मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने पहले से तैयार रणनीति के तहत कार्रवाई की। रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में संभावित भीड़ जुटने और अव्यवस्था फैलने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग समूहों में रोककर हिरासत में लिया, जिससे बड़े जमावड़े की स्थिति नहीं बन सकी। खुफिया इनपुट में जताई गई थी बड़े जमावड़े की आशंका सुरक्षा एजेंसियों…

Read More

दिल्ली में आज संभलकर निकलें, 30 प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन; एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए अलर्ट

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार 10 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 6 बजे से दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें। खासतौर पर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों…

Read More

दिल्ली पहुंचते ही CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में, एयरपोर्ट पर पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी रोका

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली आई फ्लाइट के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंची और अभिजीत दिपके के साथ उनके सहयोगियों आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी डिटेन कर लिया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी विमान के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने तीनों से सहयोग करने की अपील की, लेकिन जब वे नहीं…

Read More

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कांग्रेस ने बनाई दूरी, AAP और लेफ्ट ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग रुख नजर आ रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (AAP) और वामपंथी दलों का समर्थन मिला है, जबकि कांग्रेस इस आंदोलन से दूरी बनाए हुए है। CJP लगातार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भी कांग्रेस ने अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किए हैं, लेकिन दोनों दलों के नेता अब तक एक साथ…

Read More

‘गिरफ्तार करने का डर नहीं, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ता रहूंगा’, दिल्ली रवाना होने से पहले बोले अभिजीत दीपके

मुंबई: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वह गिरफ्तारी या किसी भी कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर मुंबई के वर्ली स्थित फोर सीजन्स होटल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने दिल्ली में की गई सुरक्षा तैयारियों और…

Read More

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने JNU के गेट किए बंद, कैंपस के अंदर छात्रों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल की तैनाती और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गेटों पर भी दिल्ली पुलिस ने बैरियर लगाकर आवाजाही नियंत्रित कर दी। इसके बाद छात्रों ने कैंपस के अंदर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए CJP के समर्थन में उतरे। पुलिस…

Read More

दिल्ली में BJP सांसद के सरकारी आवास में चोरी, टैबलेट से लेकर बाथरूम की टोटी और गटर का ढक्कन तक ले गए चोर

नई दिल्ली: राजधानी के अति-सुरक्षित फिरोजशाह रोड इलाके में राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी की वारदात सामने आई है। कोठी नंबर-18 में हुई चोरी के दौरान चोर घर से टैबलेट और अन्य सामान ले गए। इतना ही नहीं, बाथरूम की टोटी उखाड़ने के साथ घर के बाहर लगा गटर का ढक्कन भी चोरी कर लिया गया। घटना के समय सांसद और उनका परिवार दिल्ली में मौजूद नहीं था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच शनिवार शाम बाराखंभा रोड थाना पुलिस को…

Read More