अचलगंज उन्नाव थाना क्षेत्र के पचोड्डा
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के पचोड्डा सरांय गांव निवासी एक महिला ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर पैतृक जमीन पर खेती करने से रोकने, घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।
बता दे कि पीड़िता संगीता पत्नी फूल यादव के अनुसार, उसका पति विदेश में रहता है और वह घर पर अकेली रहती है। महिला का कहना है कि वह कई वर्षों से अपने हिस्से की कृषि भूमि पर जोताई-बुआई करती आ रही है। आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोग उसकी जमीन पर खेती करने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही अश्लील हरकतें करते हुए शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसने 1 अक्टूबर 2026 को संबंधित थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह डरी हुई है।
महिला ने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, विधिक कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। फिलहाल, मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
