वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि राज्य में अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों दलों के बीच अच्छे और सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई है और जल्द ही इस पर अंतिम फैसला हो जाएगा। सपा-कांग्रेस गठबंधन की बातचीत पर जताया भरोसा अजय राय ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अभी शुरुआती दौर में…
Read MoreTag: अजय राय
‘रायबरेली पर सवाल से पहले बनारस के जनादेश का जवाब दें राजनाथ सिंह’, अजय राय ने भाजपा को घेरा
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रायबरेली में राहुल गांधी की जीत और कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर उठाए गए सवालों पर कांग्रेस नेता अजय राय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के जनादेश पर सवाल उठाने से पहले राजनाथ सिंह को वाराणसी के चुनाव परिणाम पर जवाब देना चाहिए। अजय राय ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर मतगणना की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए चुनाव से जुड़े आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। रायबरेली में सोनिया के बाद राहुल गांधी की जीत का…
Read More‘मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा गया…’, यूपी कांग्रेस में बदलाव पर बोले अजय राय, आराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नई टीम के गठन और आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आराधना मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह कड़ी मेहनत करें और कांग्रेस को उनसे भी आगे लेकर जाएं। अजय राय ने कहा कि कुछ भी स्थायी नहीं होता और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी मेहनत से काम किया। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और खास तौर पर राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा…
Read Moreअयोध्या के मछली भोज पर लाइव डिबेट में बवाल, राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी जूते मारने की धमकी
अयोध्या: अयोध्या में मछली भोज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब टीवी डिबेट तक पहुंच गया है। लाइव बहस के दौरान हनुमानगढ़ी के संत राजू दास कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद की एक टिप्पणी पर भड़क गए। देखते ही देखते बहस तीखी हो गई और राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को जूते मारने की धमकी देने के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। लाइव कार्यक्रम में अचानक हुए इस घटनाक्रम से महिला एंकर भी हैरान रह गईं और दोनों को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। मछली भोज…
Read Moreयूपी में दलित-पिछड़ों को साधने में जुटी कांग्रेस, 21 अगस्त से ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’; ‘जितनी आबादी उतना हक’ पर जोर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी अगले सप्ताह से प्रदेश में ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत 21 अगस्त को लखनऊ से होगी। इसके बाद 22 अगस्त को कानपुर और 23 अगस्त को झांसी में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। लखनऊ से होगी सम्मेलनों की शुरुआत पहला सामाजिक न्याय सम्मेलन 21 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम,…
Read Moreखरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर मायावती का फूटा गुस्सा, RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी घेरा
लखनऊ: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। मायावती ने उत्तराखंड सरकार से मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी निशाने पर लिया है। जातिवादी और सामंती सोच पर मायावती…
Read Moreमिशन 2027 के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, यूपी में पूरी सहप्रभारी टीम बदली, नई जिम्मेदारियां घोषित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के सभी छह सहप्रभारियों को बदल दिया है। पार्टी ने पुराने सहप्रभारियों को हटाकर नई टीम का गठन किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को नई टीम सौंप दी गई है, जो आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। पुरानी टीम की जगह छह नए सहप्रभारी नियुक्त कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण…
Read Moreरामलला दर्शन पर सियासी संग्राम! अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई, अजय राय नजरबंद, सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर पुलिस तैनात
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच मंगलवार को कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किए जाने का दावा किया गया है। वहीं प्रयागराज से अयोध्या रवाना होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की खबर सामने आई है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार…
Read Moreभाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भ्रष्टाचार में डूबे : डॉ. सीपी राय
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं और जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू और शहर कांग्रेस कमेटी…
Read Moreहरिओम वाल्मीकि कांड पर गरमाई सियासत: अजय राय को रोका गया
रायबरेली के ऊंचाहार में हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या का मामला अब एक राजनीतिक तूफान बन चुका है। शुक्रवार को जहां यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देकर “सरकारी संवेदना” जताई, वहीं शनिवार को कांग्रेस ने “सड़क से सदन तक संघर्ष” का ऐलान कर दिया। अजय राय को रोका गया, कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हरिओम के परिवार से मिलने फतेहपुर रवाना होने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय को छावनी में बदल डाला।अजय राय को उनके आवास के बजाय…
Read More