उन्नाव। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के तहत उन्नाव के नवई क्षेत्र में राशन वितरण केंद्र पर जागरूकता बूथ लगाने के साथ घर-घर संपर्क कर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) नवई के अंतर्गत झलोतर गांव में कोटेदार फिरोज आलम ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा खाकर लोगों को दवा सेवन का संदेश दिया। इस दौरान राशन लेने पहुंचे लोगों को फाइलेरिया की गंभीरता और इससे बचाव के लिए दवा खाने का महत्व बताया गया। बूथ के…
Read More