राम मंदिर में ड्यूटी का आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, व्हाट्सएप पर भेजा रिजाइन लेटर

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की गणना की निगरानी के लिए नियुक्त ट्रस्ट के एक कर्मचारी ने ड्यूटी का आदेश जारी होते ही इस्तीफा दे दिया। विजय पाठक ने गुरुवार को राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन को व्हाट्सएप के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से उन्हें इस्तीफा ईमेल के माध्यम से भेजने और मंदिर पहुंचकर प्रवेश पत्र समेत अन्य जरूरी सामान जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति के साथ ही दे दिया इस्तीफा जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने गुरुवार…

Read More

राम मंदिर में दान गणना व्यवस्था में बड़ा बदलाव, प्रभारी बदले; कर्मचारियों की वर्दी अब होगी भगवा

अयोध्या: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की गणना व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गणना प्रभारी को उनके दायित्व से हटाकर नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही गणना कार्य में लगे कर्मचारियों के ड्रेस कोड में भी बदलाव किया गया है। पहले नीले रंग की वर्दी पहनने वाले कर्मचारी अब भगवा रंग की नई वर्दी में काम कर रहे हैं। नई व्यवस्था के साथ कर्मचारियों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। चढ़ावा चोरी के बाद लागू हुआ था ड्रेस कोड राम…

Read More

राम मंदिर में फिर शुरू हुई दो शिफ्टों में चढ़ावे की गिनती, नए गणना प्रभारी को सौंपी जिम्मेदारी; आज सुप्रीम कोर्ट में भी अहम सुनवाई

अयोध्या: राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गणना को लेकर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है। सप्ताहभर के परीक्षण के बाद मंदिर के दानपात्रों में जमा धनराशि की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही नए गणना प्रभारी की नियुक्ति की गई है और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी गई है। दो शिफ्टों में होगी चढ़ावे की गणना ट्रस्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को सप्ताहभर का परीक्षण पूरा होने के बाद…

Read More

चंपत राय पर भी SIT का शिकंजा? संतोष दुबे से घंटों पूछताछ, आज सौंपेंगे दस्तावेजी साक्ष्य

लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने रविवार को हिंदू धर्मसेना प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दुबे से लंबी पूछताछ की। इस दौरान उनका बयान दर्ज किया गया और लगाए गए आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य मांगे गए। संतोष दुबे ने कहा कि वह सोमवार को सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज SIT को उपलब्ध कराएंगे। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे संतोष दुबे ने पिछले कुछ समय से राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय समेत अन्य…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला! चढ़ावे की गिनती से सुरक्षा तक बदले नियम, नई व्यवस्था से अनियमितताओं पर लगेगी रोक

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए कई अहम बदलाव लागू करने की घोषणा की है। ट्रस्ट के अनुसार, चढ़ावे की गिनती से लेकर प्रशासनिक संचालन तक नई प्रणाली अपनाई जा रही है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। चंपत राय से मुलाकात पर कोषाध्यक्ष ने दी जानकारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। उनके अनुसार,…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फैसला! चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की दर्शन पास आईडी बंद, चढ़ावा चोरी के बाद बढ़ी हलचल

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व महासचिव चंपत राय के साथ लंबी मंत्रणा की। माना जा रहा है कि बैठक में ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्थाओं और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान ट्रस्ट की प्रचलित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही उस…

Read More

रामलला दर्शन पर सियासी संग्राम! अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई, अजय राय नजरबंद, सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर पुलिस तैनात

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच मंगलवार को कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किए जाने का दावा किया गया है। वहीं प्रयागराज से अयोध्या रवाना होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की खबर सामने आई है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार…

Read More

अयोध्या में आज धर्म, संस्कृति और विकास का महाकुंभ! CM योगी करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या शुक्रवार को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों के संगम की साक्षी बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण धार्मिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में जैन समाज का प्रतिष्ठित पंचकल्याणक महोत्सव, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपालदास का जन्मोत्सव समारोह, रामायण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन और नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ प्रमुख रूप से शामिल हैं। जैन पंचकल्याणक…

Read More

अयोध्या में भागवत–योगी की गुप्त बैठक: 2027 चुनाव की बड़ी रणनीति

राम नगरी अयोध्या एक बार फिर चर्चा में है— लेकिन इस बार वजह ध्वजारोहण नहीं, बल्कि एक ‘सीक्रेट पॉलिटिकल मीटिंग’ है जिसने पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। RSS Chief मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साकेत निलयम स्थित संघ कार्यालय में करीब 1.5 घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की। आधिकारिक बयान शून्य। सूत्रों की फुसफुसाहट ज़ोर पर। भागवत का अयोध्या दौरा: मंदिर, गुरुद्वारा और फिर निजी रणनीति सोमवार दोपहर मोहन भागवत पहले गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड साहिब के कार्यक्रम में शामिल हुए, फिर…

Read More

अयोध्या में ‘मिशन राम मंदिर’ हुआ पूरा — अब लड्डू बांटने का समय

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर एलान किया कि “प्रभु श्री रामलला सरकार के सभी भक्तों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।”मतलब अब भगवान को भी मिल गया उनका स्थायी पता — “रामलला निवास, अयोध्या-224123”। ‘Construction Completed’, भक्तों ने कहा – “अब पूजा में डस्ट नहीं उड़ती!” मुख्य मंदिर के अलावा, परिसर में महादेव, गणेश जी, हनुमान जी, सूर्यदेव, मां भगवती, मां अन्नपूर्णा के छह मंदिर और शेषावतार मंदिर का निर्माण भी पूरा हो गया…

Read More