2027 से पहले विपक्ष में बढ़ रही खींचतान! 381 सीटों पर सपा का होमवर्क पूरा, इमरान मसूद-रावण फैक्टर से क्या फंस जाएगा यूपी का महागठबंधन?

नई दिल्ली (ज़ीशान हैदर): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन विपक्षी राजनीति का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियों में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 403 में से 381 विधानसभा सीटों पर संभावित दावेदारों का आंतरिक होमवर्क लगभग पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव की बैक ऑफिस टीम पिछले छह महीनों से लगातार संगठन, जातीय समीकरण, बूथ स्तर की स्थिति और स्थानीय राजनीतिक फीडबैक के आधार पर यह पूरी कवायद कर रही थी। इसी बीच इंडिया गठबंधन…

Read More

अयोध्या मुद्दे पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का क्या औचित्य?

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के खिलाफ जांच में कार्रवाई होने के बावजूद पूरे ट्रस्ट को बदनाम करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जो लोग पहले भगवान राम और उनकी विरासत पर सवाल उठाते रहे, वे अब किस आधार पर अयोध्या की बात कर रहे हैं। जांच का हवाला देते हुए विपक्ष पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के दौरान छह…

Read More

‘गरीबों से वसूली, अमीरों को राहत?’ राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, LPG कीमतों और उज्ज्वला योजना को बनाया मुद्दा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों की आर्थिक नीतियों और विदेश नीति के कारण देश के गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में कमी को लेकर उन्होंने सरकार से कई सवाल पूछे। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीतियों ने लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को फिर से लकड़ी के…

Read More

केरल में मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस में मंथन तेज, राहुल गांधी की मैराथन बैठकों के बाद भी नहीं बन सकी सहमति

नई दिल्ली: केरल में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बावजूद कांग्रेस अब मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर गहरे मंथन में उलझी हुई है। पार्टी के भीतर लगातार बैठकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा का दौर जारी है, लेकिन अब तक अंतिम फैसला नहीं हो सका है। हालात ऐसे हैं कि तिरुवनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज बनी हुई है। मुख्यमंत्री पद की रेस में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसके…

Read More

राहुल का दावा: “25 लाख वोट चोरी हुए!” — आयोग और बीजेपी पर बड़ा वार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को फिर एक बार चुनावी सस्पेंस बढ़ा दिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए हैं।” राहुल बोले, “मैंने हरियाणा वाला प्रेज़ेंटेशन किया था, उसमें आपने साफ़ देखा — डेटा खुद बोल रहा है, वोट हवा में गायब हो गए!” अब निशाने पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राहुल गांधी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, “जो हरियाणा में हुआ, वही कहानी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी दोहराई गई है।”यानि कांग्रेस अब…

Read More

“पप्पू-टप्पू-अप्पू की तिकड़ी” पर योगी का वार — बिहार चुनाव में बंदरगाथा शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर को है और मैदान में माहौल गरम है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रैलियां कर विपक्ष पर सटीक वार किया।उन्होंने कहा — “बिहार का महागठबंधन पप्पू, टप्पू और अप्पू की जोड़ी है। एक सच बोल नहीं सकता, दूसरा सच देख नहीं सकता और तीसरा सच सुन नहीं सकता।” “राम विद्रोही गठबंधन” पर तंज सीएम योगी ने कहा, “सपा, आरजेडी और कांग्रेस — ये तीनों राम विद्रोही दल हैं। कश्मीर में विवाद किसने पैदा किया?…

Read More

“बुलडोजर बनाम PDA” – बिहार की धरती पर यूपी की सियासत की जंग!

बिहार की राजनीति में अब यूपी का तड़का लग चुका है! जैसे-जैसे 2025 विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, सियासी मंच पर दो चेहरे सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं — योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव।एक तरफ योगी का “बुलडोजर हिंदुत्व”, दूसरी तरफ अखिलेश की “PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक)” पॉलिटिक्स।दोनों नेताओं की मौजूदगी बिहार की राजनीति को उत्तर प्रदेश के रंग में रंग रही है। योगी आदित्यनाथ: बीजेपी के सुपरस्टार प्रचारक गोरखपुर के महंत से मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ अब बिहार में बीजेपी के सबसे बड़े वोट-कैचर बन चुके हैं।बीजेपी ने योगी के…

Read More

तेजस्वी प्रण vs NDA संकल्प पत्र — वादों का महामुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासी हवा अब वादों की बारिश में बदल गई है! एक तरफ तेजस्वी यादव अपने ‘तेजस्वी प्रण’ के ज़रिए युवाओं और महिलाओं को रोजगार, पेंशन और फ्री बिजली का लालच दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ NDA गठबंधन अपने ‘संकल्प पत्र’ में नौकरियों, फैक्ट्रियों और एक्सप्रेसवे का सुनहरा सपना दिखा रहा है।दोनों घोषणापत्रों में वादे ऐसे हैं कि अगर सब पूरे हो जाएं, तो बिहार “नई दिल्ली 2.0” बन जाए!अब असली सवाल यह है — जनता किस वादे पर भरोसा करे, और किसे कहे ‘बस…

Read More

Captain से Cabinet तक: Mohammad Azharuddin की नई पारी

पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कैप्टन मोहम्मद अजहरुद्दीन अब सियासत की नई पिच पर उतर चुके हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल किया है।राज्यपाल ने अजहर को मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिससे राज्य सरकार में मंत्रियों की संख्या अब 16 हो गई है। अजहरुद्दीन पहले से ही तेलंगाना कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट थे। हाल ही में उन्हें राज्यपाल कोटे से विधान परिषद में नामित किया गया और अब उन्हें मंत्री पद से नवाज़ा गया है। 2023 में हारे चुनाव, अब मंत्री बने…

Read More

राहुल — मोदी जी वोट के लिए नाच भी लेंगे! बिहार की सियासत में ड्रामा डांस

बिहार के सकरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने फिर वही किया, जिसके लिए वे ट्रेंडिंग में रहते हैं — एक बयान, और पूरा माहौल फुल ड्रामा मोड ऑन!उन्होंने कहा, “अगर आप कहोगे नरेंद्र मोदी जी स्टेज पर नाचो, वोट देंगे — वो नाच लेंगे!” सभा में तालियां और ठहाके दोनों गूंजे। राहुल का निशाना सीधा था — मोदी जी पॉलिसी से नहीं, पब्लिसिटी से चलते हैं। बिहार का मंच, पर स्क्रिप्ट दिल्ली की राहुल गांधी ने मंच से कहा कि “मोदी जी को वोट चाहिए, विकास…

Read More