उन्नाव।जिला आबकारी अधिकारी उन्नाव अनुराग मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत धर पकड़ जारी है।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अनुराग मिश्र के कुशल नेतृत्व मे निशांत सिंह, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4, पुरवा द्वारा मय हमराह एवं स्थानीय पुलिस स्टाफ के साथ तहसील पुरवा अंतर्गत ग्राम धनोखर खानपुर मजरा मवई थाना मौरावां में विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में एक अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई, साथ ही लगभग 300 किग्रा लहन महुआ मौके पर ही नष्ट किया गया।
