अयोध्या में योगी Vs अखिलेश की सियासी जंग? सीएम के चैलेंज पर सपा प्रमुख ने दिया करारा जवाब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में अयोध्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सीएम योगी के अयोध्या से आमने-सामने चुनाव लड़ने के चैलेंज के बाद अब अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया है। दोनों नेताओं के बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर योगी बनाम अखिलेश का सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। अखिलेश यादव ने दी थी अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती इस…

Read More

अयोध्या में तीन दिवसीय हनुमंत ग्रंथ कथा का भव्य समापन, हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष

अयोध्या: विश्व हिंदू परिषद यात्री निवास में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित हनुमंत ग्रंथ कथा का समापन हनुमान जन्मोत्सव के साथ हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में श्री श्यामसुंदर ‘श्यामा’ ने व्यास पीठ से भगवान हनुमान के चरित्र, भक्ति, सेवा, शक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति उनके पूर्ण समर्पण से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जीवन और उनके आदर्शों से जुड़े प्रसंगों को सुना। आयोजन के अंतिम दिन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और…

Read More

अयोध्या में अमिताभ बच्चन बनवाएंगे पिता के नाम पर धर्मशाला, 32 कमरे होंगे; आधुनिक सुविधाओं से होगी लैस

अयोध्या: अभिनेता अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने दिवंगत पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में धर्मशाला बनवाने की तैयारी में हैं। सरयू तट के नजदीक प्रस्तावित इस धर्मशाला में आधुनिक सुविधाओं के साथ करीब 32 कमरे होंगे। इसके निर्माण का नक्शा हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अयोध्या विकास प्राधिकरण में जमा कराया जा चुका है। 5000 वर्गमीटर में प्रस्तावित है धर्मशाला प्रस्तावित धर्मशाला करीब 5000 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाई जाएगी। हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के डायरेक्टर राजेश ऋषि यादव ने इसके निर्माण के…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आज मिल सकती है बड़ी सौगात, सीएम योगी मानदेय बढ़ाने का कर सकते हैं ऐलान

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन अहम हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मानदेय बढ़ाने को लेकर है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने और विभागीय योजनाओं से जुड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज बड़ा फैसला! क्या चंपतराय की होगी वापसी? नियमों में संशोधन पर टिकी नजर

अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज दोपहर दो बजे श्रीमणिराम जी की छावनी में होगी। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही न्यास विलेख यानी ट्रस्ट डीड और न्यास नियमावली में संशोधन का मुद्दा भी महत्वपूर्ण रहेगा। इसी संशोधन को लेकर यह चर्चा तेज है कि क्या पूर्व महासचिव चंपतराय की ट्रस्ट में वापसी का रास्ता तैयार किया जा सकता है। ट्रस्ट डीड में पहली बार संशोधन पर चर्चा ट्रस्ट के अनुसार, अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन के प्रस्ताव…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट को आज मिल सकता है पहला सीईओ, सर्च कमेटी ने अध्यक्ष को सौंपा तीन नामों का पैनल

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बुधवार को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिल सकता है। सीईओ पद के लिए गठित सर्च कमेटी ने ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को तीन नामों का पैनल सौंप दिया है। बुधवार को होने वाली ट्रस्ट की अहम बैठक में इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लगने की संभावना है। साक्षात्कार का परिणाम सार्वजनिक किए बिना सीईओ के नाम की घोषणा की जा सकती है। दान चोरी मामले के बाद तीसरी और अहम बैठक राम मंदिर में दान चोरी का मामला सामने…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पर कल लगेगी मुहर, चयन समिति ने सौंपा तीन नामों का पैनल

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब दो महीने तक चली चयन प्रक्रिया के बाद गठित समिति ने तीन योग्य प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर ट्रस्ट को सौंप दिया है। अब बुधवार को ट्रस्ट इन तीन नामों में से एक पर अंतिम फैसला लेगा और नए सीईओ के नाम की घोषणा की जाएगी। योग्य प्रत्याशियों की सूची ट्रस्ट को सौंपी मंगलवार को चयन समिति ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट के समक्ष रखा। इस…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा पहला CEO, 2 सितंबर को होगा नाम का ऐलान; 5585 आवेदनों में से 16 उम्मीदवारों का हुआ साक्षात्कार

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ के नाम का ऐलान 2 सितंबर को किया जाएगा। इस नियुक्ति के लिए बनाई गई खोज समिति के तीनों सदस्य अयोध्या पहुंच चुके हैं। समिति ने 16 उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद अलग-अलग श्रेणियों में तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया है। अब इस पैनल में से एक नाम पर ट्रस्टियों की सहमति के बाद नए सीईओ की घोषणा होगी। खोज समिति में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और उद्योगपति सुरेश हावड़े शामिल हैं। तीनों…

Read More

अयोध्या के मछली भोज पर लाइव डिबेट में बवाल, राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी जूते मारने की धमकी

अयोध्या: अयोध्या में मछली भोज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब टीवी डिबेट तक पहुंच गया है। लाइव बहस के दौरान हनुमानगढ़ी के संत राजू दास कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद की एक टिप्पणी पर भड़क गए। देखते ही देखते बहस तीखी हो गई और राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को जूते मारने की धमकी देने के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। लाइव कार्यक्रम में अचानक हुए इस घटनाक्रम से महिला एंकर भी हैरान रह गईं और दोनों को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। मछली भोज…

Read More

राम मंदिर में ड्यूटी का आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, व्हाट्सएप पर भेजा रिजाइन लेटर

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की गणना की निगरानी के लिए नियुक्त ट्रस्ट के एक कर्मचारी ने ड्यूटी का आदेश जारी होते ही इस्तीफा दे दिया। विजय पाठक ने गुरुवार को राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन को व्हाट्सएप के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से उन्हें इस्तीफा ईमेल के माध्यम से भेजने और मंदिर पहुंचकर प्रवेश पत्र समेत अन्य जरूरी सामान जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति के साथ ही दे दिया इस्तीफा जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने गुरुवार…

Read More