टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उन्नाव। बांगरमऊ टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रूरी स्थित श्री विशंभर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को टीबी (क्षय रोग) के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएचसी रसूलपुर रूरी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव निगम उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत दुबे तथा एनसीसी प्रभारी डॉ. कुलदीप कुमार शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही।…

Read More